Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

बैन की मांग के बीच भारत में पाकिस्तानी शो का ट्रेलर रिलीज, 3 पीढ़ियां, 6 लव स्टोरी और ढेर सारा ड्रामा!

Pakistani Series Jo Bache Hain Sang Samait Lo Ban Demand in India: नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. भारत में इसकी रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

Pakistani Series Jo Bache Hain Sang Samait Lo Ban Demand in India: नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का जल्द ही ग्लोबली प्रीमियर होने वाला है. हाल ही में सीरीज के मेकर्स ने 24 नवंबर, 2026 को इसका ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें बताया गया कि यह पाकिस्तानी सीरीज 4 दिसंबर को ग्लोबली प्रीमियर की जाएगी. इस सीरीज में अहद रजा मीर, हानिया आमिर, सनम सईद, इकरा अजीज, फवाद खान और माहिरा खान जैसे फेमस एक्टर्स एक साथ काम कर रहे हैं. हालांकि, भारत में इसकी रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. AICWA ने भारत में इस सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है.

पाकिस्तानी सीरीज को लेकर भारत में बवाल

नेटफ्लिक्स एक तरफ अपनी पहली पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के ग्लोबल प्रीमियर की तैयारी कर रहा है. वहीं, भारत में इसकी रिलीज एक विवाद का मुद्दा बन गई है. हाल ही में AICWA के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने 24 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने निवेदन करते हुए सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज न करने की मांग की है.

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी कंटेंट…

इसके साथ ही AICWA ने पाकिस्तानी कंटेंट, आर्टिस्ट और प्रोडक्शन को भारतीय टेलीविजन, OTT प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में दिखाने से रोकने के लिए एक परमानेंट कानूनी प्रोविजन की भी मांग की है. पीएम मोदी को लिखे इस लेटर में 8 मई, 2025 को जारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी का जिक्र किया गया, जिसमें OTT प्लेटफॉर्म को पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग बंद करने का निर्देश दिया गया था.

कैसा है ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर?

वहीं, पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत ‘हर लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती है’ के साथ होती है. कहानी रोम में रहने वाले एक पाकिस्तानी वकील सिकंदर (अहद रजा मीर) के बारे में है, जो एक ट्रॉमेटिक एक्सपीरियंस के बाद नींद न आने और बुरे सपनों से जूझ रहा होता है. इस बीच उसकी मुलाकात लिजा (इकरा अजीज) से होती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है. वहीं, लिजा की फैमिली हिस्ट्री काफी कॉम्प्लिकेटेड है. यह सीरीज तीन जेनरेशन की छह लव स्टोरीज को दिखाती है, जिसमें प्यार, नुकसान और परिवार के अलग-अलग एक्सपीरियंस वाले कैरेक्टर्स को एक साथ लाया गया है.

---विज्ञापन---

बता दें कि ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की कहानी फरहत इश्तियाक के बेस्टसेलिंग उर्दू नॉवेल पर आधारित है. मेकर्स ने ट्रेलर के साथ इसके छह गानों वाला ओरिजिनल साउंडट्रैक भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया.

First published on: Nov 25, 2026 10:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो