Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

भूमि पेडनेकर की Daldal आई पसंद, तो OTT पर देखें ये दिमाग हिला देने वाली खूनी खेल से भरी फिल्में

---विज्ञापन---

भूमि पेडनेकर स्टारर वेब सीरीज दलदल एक क्राइम थ्रिलर है. जो कि 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है. इस वेब सीरीज में भूमि ने एक डीसीपी ऑफिसर का रोल किया है, जो कि एक सीरियल किलर की तलाश कर रही है. यह एक बेहतरीन वेब सीरीज है, जो ओटीटी पर रिलीज के बाद से चर्चा में है. वहीं इस सीरीज के अलावा आप ओटीटी पर कई शानदार फिल्में देख सकते हैं, जो कि दिमाग हिलाकर रख देंगी. तो चलिए जानते हैं.

इत्तेफाक: इत्तेफाक फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए.यह फिल्म एक ही रात में हुए दो कत्लों की गुत्थी के बारे में है. फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए हैं, जो कि दोनों कत्लों की जांच करते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

दृश्यम 2: दृश्यम 2 एक बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर है, जो आपके दिमाग से भी खेल जाती है. अजय देवगन स्टारर इस मूवी में तब्बू भी नजर आई हैं, जो कि एक पुलिस ऑफिसर हैं और उस बच्चे की मां है जिसका कत्ल फिल्म में अजय की बेटी-पत्नी ने मिलकर किया था. इस मूवी में एक परिवार के पुराने राज की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया है. फिल्म का क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त है कि आप दंग रह जाएंगे. इसे आप प्राइम वीडियो पर देखें.

द बकिंघम मर्डर्स: द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर डिटेक्टिव जसमीत भामरा के रोल में नजर आई हैं. जो कि ब्रिटेन में हुए एक बच्चे के कत्ल की जांच करती हैं. फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी और कातिल का पता लगने पर आप हैरान हो जाएंगे. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

रात अकेली है 2: रात अकेली है 2 फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंस्पेक्टर जटिल यादव के रोल में नजर आए हैं, जो कि एक रईस शख्स के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हैं. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे परिवार का पुराना राज जांच के दौरान बाहर आता है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देखें.

द स्टोनमैन मर्डर्स: फिल्म द स्टोनमैन मर्डर्स एक रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर है. इस फिल्म में मुंबई में 80 के दशक में फुटपाथ के लोगों की होने वाली हत्याओं के बारे में दिखाया गया है कि कैसे एक सीरियल किलर ने पूरी मुंबई को दहला कर रख दिया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देखें.

---Advertisement---

अंधाधुन: अंधाधुन बॉलीवुड की बेहतरीन डार्क और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में से एक है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू नजर आई हैं. फिल्म एक पियानो बजाने वाले के बारे में है, जो अंधा होने का नाटक करता है और इसी बीच वह एक मर्डर होते हुए देख लेता है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देखें.

First published on: Jan 31, 2026 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola