Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऑस्कर 2027 की रेस में भारत की दो फिल्में! ‘गोंधल’ और ‘अंग’ ने मारी बाजी, मिली खास लिस्ट में जगह

ऑस्कर 2027 को लेकर भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मराठी फिल्म 'गोंधल' और थेजा रियो की फिल्म 'अंग' ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह बनाई है.

gondhal theja rio angh film
ऑस्कर 2027 की रेस में 'गोंधल' और 'अंग' ने मारी बाजी, Photo Credit- Social Media

ऑस्कर 2027 को लेकर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मराठी फिल्म ‘गोंधल’ और थेजा रियो की फिल्म ‘अंग’ ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह बनाई है. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को उन फिल्मों की लिस्ट जारी की, जो इस कैटेगरी में अवॉर्ड के लिए विचार किए जाने के योग्य हैं.

ऑस्कर की दौड़ में भारत की फिल्में

इस लिस्ट में कुल 104 फिल्मों को शामिल किया गया है. खास बात ये है कि संतोष दावखर के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री है. वहीं, ‘अंग’ ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्लेटफॉर्म अवॉर्ड जीतकर ऑस्कर की दौड़ में जगह बनाई है.

---विज्ञापन---

क्या है ‘गोंधल’ की कहानी?

मराठी थ्रिलर ‘गोंधल’ की कहानी महाराष्ट्र के एक ग्रामीण इलाके में होने वाली शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में आधी रात को होने वाले पारंपरिक गोंधल अनुष्ठान को दिखाया गया है. इस रस्म के बीच गांव की राजनीति, पुरानी मान्यताओं, धोखे और महिलाओं की स्थिति जैसे मुद्दे सामने आते हैं.

फिल्म किन सितारों से सजी?

फिल्म में ईशिता देशमुख, योगेश सोहोनी और किशोर कदम अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, इसका म्यूजिक दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है.

---विज्ञापन---

‘अंग’ में दिखेगी नागालैंड की कहानी

थेजा रियो की फिल्म ‘अंग’ 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित है. इसकी कहानी एक कोन्यक आदिवासी मुखिया और उसके परिवार की है, जो बदलते दौर में अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने की कोशिश करते हैं.

परिवार जो अपनी परंपराओं को बचाने में जुटा

एक अमेरिकी मिशनरी के गांव में आने के बाद लोग ईसाई धर्म अपनाने लगते हैं, लेकिन मुखिया अंगबा अपनी पुरानी मान्यताओं को छोड़ने से इनकार कर देता है.

---विज्ञापन---

कब होगा ऑस्कर 2027?

ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट 15 दिसंबर 2026 को जारी होगी, जबकि नॉमिनेशन का ऐलान 21 जनवरी 2027 को किया जाएगा. 99वें ऑस्कर समारोह का आयोजन 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा.

क्या पक्की हो गई ऑस्कर में एंट्री?

हालांकि, लिस्ट में जगह मिलने का मतलब नॉमिनेशन पक्का होना नहीं है. अब दोनों फिल्मों को शॉर्टलिस्ट और नॉमिनेशन की अगली चुनौती पार करनी होगी. इसके बाद ही यह दोनों फिल्में खुद को उस रेस में खड़ा कर पाएंगी जहां मुकाबला कड़ा होगा.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2026 01:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो