---विज्ञापन---
ये कैसा इंडियन टॉयलेट पोज… दुल्हन बनने से पहले गांव एक्सप्लोर करने निकलीं एजाज खान की एक्स, फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका

टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस और अपनी बेबाक पर्सनैलिटी के लिए मशहूर पवित्रा पुनिया इन दिनों अपनी लाइफ को एक अलग ही लेवल पर एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खेतों की हरियाली और पवित्रा के अतरंगी अंदाज ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.

सरसों के खेत में अनोखा पोज- पवित्रा पुनिया ने अपनी हालिया वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जहां वह प्रकृति के करीब नजर आ रही हैं. खिले हुए सरसों के पीले खेतों के बीच, सड़क किनारे बैठकर पवित्रा ने जो पोज दिए, वे काफी अलग और 'हटके' हैं.

आउटफिट और स्टाइल- पवित्रा ने चमकीले नीले रंग का स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है. हैरानी की बात यह है कि खेतों के कच्चे रास्तों पर भी उन्होंने हाई हील्स कैरी की हुई हैं, जो उनके लुक को ग्लैम और कॉन्फिडेंट बना रही हैं.

अतरंगी पोज- इन फोटोज में पवित्रा किसी गंभीर मॉडल की तरह नहीं, बल्कि एक खुशमिजाज बच्ची की तरह खिलखिलाती और अजीबोगरीब पोज देती दिख रही हैं. उनके चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही है कि वह इस को कितना पसंद कर रही हैं.

इंडियन टॉयलेट वाला पोज- पवित्रा के बैठने के एक खास पोज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए. एक यूजर ने मजाकिया लहजे में इसे "इंडियन टॉयलेट पोज" कह दिया. वहीं किसी ने पूछा "ये आखिर कैसे पोज हैं?" हालांकि, पवित्रा ने इन मजेदार कमेंट्स को काफी स्पोर्टिंग तरीके से लिया. जहां कुछ लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए, वहीं कुछ ने उनके पोज का जमकर मजाक भी बनाया. एक यूजर ने लिखा, "प्रकृति के साथ प्राकृतिक सुंदरता का मेल!" वहीं दूसरे ने उन्हें 'ब्यूटी क्वीन' और 'आकर्षक' बोला.

मिस्टर परफेक्ट की तलाश खत्म?- पवित्रा पुनिया पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल जिंदगी और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया था. मजेदार बात यह है कि उन तस्वीरों में पवित्रा ने अपनी रिंग तो दिखाई, लेकिन अपने होने वाले हमसफर का चेहरा दुनिया से छिपा कर रखा.