Entertainment News: इकरा अजीज ने किया दीपिका पादुकोण को सपोर्ट
Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News Update in Hindi: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट की खबरें इन दिनों चर्चा में बनी हुई थी. इस मामले पर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने उन्हें सपोर्ट करते हुए स्टोरी शेयर की. उन्होंने लिखा कि एक मां के वर्क- लाइफ बैलेंस की कोशिश को हमें सपोर्ट करना चाहिए. बॉलीवुड के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है. इंडस्ट्री के बिग-बी आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ बच्चन के ही साथ-साथ ही एक्टर रोनित रॉय और चंद्रचूड़ सिंह भी 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इसके अलावा, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने इस साल की कई हिट मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा है.
वहीं टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नेहल चुडासमा ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर में अपनी नई सरकार बनाई है. वहीं, आज के वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा घर में प्रणित मोरे का एक कॉमेडी शो भी होगा. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
First published on: Oct 11, 2025 07:26 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.