Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘बर्थडे पार्टी चल रही थी, तभी गूंजने लगीं गोलियां’, टाइगर श्रॉफ पर हमले का चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर!

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना से पूरा बॉलीवुड हैरान है, तो वहीं मामले में चश्मदीदों ने आंखों देखा हाल बताया है. जो चौंकाने वाला है.

tiger shroff
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर क्या बोले चश्मदीद? Photo Credit- Social Media

Entertainment News Live: मुंबई के जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस हमले में एक्टर सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है. अब इस मामले में चश्मदीदों ने आंखों देखा हाल बताया है. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जिस वक्त बर्थडे पार्टी चल रही थी, उसी दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में वहां अफरा-तफरी मच गई.

चश्मदीद का दावा बर्थडे पार्टी के बाद शुरू हुई फायरिंग

न्यूज एजेंसी पीटीआई, एएनआई और आईएएनएस से बातचीत में चश्मदीदों ने घटना के बारे में कई अहम बातें बताई हैं. प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख के मुताबिक, वहां बर्थडे पार्टी चल रही थी, इस दौरान वहां काफी शोर था. लोग जन्मदिन मना रहे थे और खाना-पीना चल रहा था. कई लोग अपने व्लॉग भी बना रहे थे. इसी बीच कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब टाइगर श्रॉफ वहां से निकलने लगे, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई.

---विज्ञापन---
चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

कुछ देर में ऐसे बदल गईं सारी चीजें!

सलमा ने बताया कि शुरुआत में लोगों को लगा कि दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं. हालांकि, कुछ ही देर में हालात की गंभीरता का अंदाजा हुआ और मौके पर हड़कंप मच गया.

दूसरे चश्मदीद ने क्या कहा?

इस घटना के एक अन्य चश्मदीद राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर तीन लोग मौजूद थे. इनमें से एक मोटरसाइकिल पर था, जबकि दो लोग बाहर खड़े थे. राकेश के मुताबिक, फायरिंग शुरू होने पर एक हमलावर ने उस सीट की तरफ गोली चलाई, जहां टाइगर श्रॉफ बैठे थे. वहीं, दूसरे शख्स ने गेट के पास से गोली चलाई, जो एक्टर के ड्राइवर के हाथ में लगी.

---विज्ञापन---
दूसरे चश्मदीद ने बताई दिल दहला देने वाली घटना

टाइगर से मिले एकनाथ शिंदे, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट

घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से उनके घर जाकर मुलाकात की. सामने आई तस्वीर में एक्टर के हाथों और सीने पर बैंडेज नजर आई. वहीं, जैकी श्रॉफ की टीम ने बयान जारी कर बताया कि उनका बेटा सुरक्षित है.

सीएम देवेंद्र ने सख्त कार्रवाई की मांग की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

---विज्ञापन---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आया धमकी भरा मैसेज

इस बीच, सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति की पोस्ट और ऑडियो सामने आया है. इसमें टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ सलमान खान और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकी दी गई है.

पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

मुंबई पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की और अब ओपनिंग वीकेंड पर भी अपना जलवा दिखा दिया है. रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन 55.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें तमिल वर्जन से 39.95 करोड़, तेलुगु से 9.50 करोड़, हिंदी से 5.75 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से 65 लाख रुपये की कमाई हुई. इसी के साथ फिल्म रजनीकांत की टॉप 10 फिल्मों में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

First published on: Oct 19, 2026 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो