Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: ‘जेलर 2’ का संडे को बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पांच दिनों में रजनीकांत ने बनाया करियर का ये बड़ा रिकॉर्ड

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. फिल्म ने शानदार ओपनिंग की, इस बीच रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

Jalier 2
'जेलर 2' का पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल? Photo Credt- Social Media

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की और अब ओपनिंग वीकेंड पर भी अपना जलवा दिखा दिया है. रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसी के साथ ‘जेलर 2’ ने रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ कमाए और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना हो गया हैय़

‘जेलर 2’ ने संडे को की छप्परफाड़ कमाई

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिले, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार शानदार बनी हुई है. रजनीकांत का स्टारडम और फिल्म की कहानी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा

फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 37.10 करोड़ रुपये रह गई. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 47.25 करोड़ रुपये बटोर लिए.

रविवार को ‘जेलर 2’ ने किया कितना कलेक्शन?

वहीं, रविवार को फिल्म ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन 55.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें तमिल वर्जन से 39.95 करोड़, तेलुगु से 9.50 करोड़, हिंदी से 5.75 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से 65 लाख रुपये की कमाई हुई.

---विज्ञापन---

‘कुली’ का भारतीय नेट कलेक्शन

इस तरह फिल्म का पांच दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 204.90 करोड़ रुपये हो गया है. यानी फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पारल कर चुकी है.

रजनीकांत के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी

‘जेलर 2’ ने कमाई के मामले में रजनीकांत की फिल्म ‘एंथिरन’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘एंथिरन’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 165 करोड़ रुपये बताया जाता है. वहीं, ‘जेलर 2’ अब 204.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

अब ‘जेलर 2’ की ‘कुली’ पर नजर

अब फिल्म की नजर रजनीकांत की ‘कुली’ के 285.01 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर है. अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो आने वाले दिनों में यह नया रिकॉर्ड बना सकती है.

क्या है ‘जेलर 2’ की कहानी और स्टारकास्ट?

‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है. सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है.

---विज्ञापन---

‘जेलर 2’ की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. राम्या कृष्णन भी विजया पांडियन के रूप में वापसी कर रही हैं. इनके अलावा योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक भी फिल्म का हिस्सा हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रजनीकांत की यह फिल्म पहले हफ्ते में कितने नए रिकॉर्ड बनाती है और क्या ‘कुली’ को पछाड़कर उनकी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है.

First published on: Oct 19, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो