Home/E24 News/Entertainment News Live: नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, ‘मसीहा’ बनकर पहुंचे सोनू सूद, पीड़ितों के लिए किया ये बड़ा काम!
Entertainment News Live: नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, ‘मसीहा’ बनकर पहुंचे सोनू सूद, पीड़ितों के लिए किया ये बड़ा काम!
Entertainment News Live: विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद नेपाल पहुंच गए हैं. नेपाल से आई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
Entertainment News Live: नेपाल में आए विनाशकारी बाढ़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. नेपाल में पानी से मची इस तबाही से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है. इस बाढ़ में कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्य को खो दिया और कई लोग लापता हो गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ दुनियाभर से लोग नेपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत कार्यों में सहयोग करने के लिए नेपाल पहुंचे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नेपाल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है.
घर, परिवार, अपना बचपन खो दिया…
सोनू सूद ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर नेपाल के लोगों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ ही एक्टर ने उन्हें नई शुरुआत करने में मदद करने का भी वादा किया. फोटो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, ‘उन्होंने अपना घर, अपना परिवार, अपना बचपन खो दिया… लेकिन हम सब मिलकर उन्हें एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे. नेपाल, तुम अकेले नहीं हो.’ वहीं, एएनआई को दिए इंटरव्यू में सोनू ने कहा, ‘हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं. हमें भारत से बहुत सारा सामान मिला है. हम जरूरतमंद लोगों के साथ रहना चाहते हैं और उनकी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि अपना योगदान देना हर किसी का फर्ज है.’
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी का जन्मदिन है. ‘दिल बेचारा’, ‘रॉकस्टार’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी हिट फिल्में देने वाली संजना सांघी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. संजना दिल्ली के बिजनेसमैन संदीप सांघी की बेटी हैं. संजना ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में रणबीर कपूर की हिट फिल्म ‘रॉकस्टार’ से की थी, जिसमें उन्होंने मैंडी कौल का किरदार निभाया था. लेकिन संजना को लोगों के बीच पहचान साल 2020 में आई फिल्म ‘दिल बेचारा’ से मिली, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया.
यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 229.95 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 313.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 54.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 64 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
22:11 (IST) 2 Sep 2026
Entertainment News Live: इस दिन रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आईं, जिसमें दावा किया गया कि फिल्म की रिलीज डेट बढ़ सकती है और इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की जा रही है. वहीं अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी खबरों को खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.
Entertainment News Live: क्यों भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हुए अनुष्का-विराट?
Anushka Sharma Virat Kohli London Shift Reason: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट होने के पीछे की असली वजह सामने आई है. माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि दोनों बच्चों की नॉर्मल परवरिश के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
18:03 (IST) 2 Sep 2026
Entertainment News Live: अजय देवगन ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
Ajay Devgn New Horror Thriller Film Shooting: अजय देवगन ने अपनी नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि इस बार वे एक नए निर्देशक के साथ मिलकर दर्शकों को डराने आ रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
17:41 (IST) 2 Sep 2026
Entertainment News Live: अनएकेडमी बिकने पर समय रैना ने कसा तंज
Samay Raina Reaction On Unacademy Sale: एडटेक कंपनी 'अनएकेडमी' के 200 मिलियन डॉलर में बिकने के बाद सीईओ गौरव मुंजाल की पोस्ट पर कॉमेडियन समय रैना ने तंज कसा. दोनों के बीच हुई इस मजेदार नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
17:03 (IST) 2 Sep 2026
Entertainment News Live: कुणाल खेमू की फिल्म वाइब का ट्रेलर रिलीज
अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' (Vibe) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं.
Entertainment News Live: सितंबर 2026 में रिलीज होंगी हॉलीवुड की ये 5 फिल्में
सितंबर 2026 में हॉलीवुड की कई फिल्में भारतीय सिनेमाघरों पर दस्तक देने जा रही हैं. इस महीने हॉलीवुड की 5 सबसे बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें से एक फिल्म रीरिलीज भी हो रही है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. आइए जानते हैं कि सितंबर के इस महीने में हॉलीवुड की कौन-कौनसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं... पूरी खबर पढ़ें
12:53 (IST) 2 Sep 2026
Entertainment News Live: बिग बॉस 20 के घर में जाएंगी मल्लिका शेरावत?
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सलमान खान के हिट रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में जाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी हैं. एक वायरल वीडियो में पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है कि वह 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के बाद 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगी. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News Live: नेपाल की बाढ़ में ‘मसीहा’ बनकर पहुंचे सोनू सूद
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत कार्यों में सहयोग करने के लिए नेपाल पहुंचे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नेपाल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.