Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: ‘हनुमान अंश’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, 26वें दिन भी छप्परफाड़ कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26
'हनुमान अंश' ने 26वें दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की धूम के बीच करीब 2 हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने धीरे-धीरे लोगों के दिलों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी जगह बना ली है. नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनके आध्यात्मिक सफर पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब एक बड़ी हिट बन चुकी है. पहले दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही इस फिल्म ने 26वें दिन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले लोगों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.

50 करोड़ का आंकड़ा पार

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मंगलवार यानी 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 54.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस तरह महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 64 करोड़ रुपये हो गया है. 17वें दिन के बाद से फिल्म की कमाई में जिस तरह का उछाल आया है, उसे लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

---विज्ञापन---

‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

शोभिनाव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 64 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बन गई है. वहीं, 26वें दिन फिल्म के 7,008 शो के साथ कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 46.0 प्रतिशत रही. इसमें सुबह के शो में 14.08 फीसदी, दोपहर के शो में 35.00 फीसदी, शाम के शो में 45.62 फीसदी और रात के शो में 70.15 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही.

First published on: Sep 02, 2026 08:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola