Saif Ali Khan Attack Case Update: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ने अदालत में अपना जुर्म कबूल करने की अर्जी दाखिल की है. उसने कोर्ट से अपने प्रति दया दिखाने और सजा में नरमी बरतने की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
---विज्ञापन---
Entertainment News Live In Hindi: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैन अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल ने साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म के तहत डिजिटल अरेस्ट और महाराष्ट्र साइबर एंथम लॉन्च किया था और इसी मौके पर समय रैना महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले. इस दौरान उन्होंने सीएम ने सम्मानित भी किया. जिसके बाद समय रैना ने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और सीएम को धन्यवाद कहा. हालांकि सुनील पाल को ये रास नहीं आया और वो इस चीज को लेकर काफी गुस्सा हुए. इतना ही नहीं उन्हें घोर कलयुग भी कहा.
दरअसल, फेमस कॉमेडियन सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर कहा, “क्या वो गाली गलौज करता है. लेटेंट जैसा शो लाता है इसलिए? हिस्सा लेने वाले भी गाली देते हैं. पैनल भी गाली देते हैं और ऐसी ऐसी गालियां देते हैं कि जो आप सुन नहीं सकते. किसी के सामने पेश नहीं कर सकते. जो नए कॉमेडियन हैं, उनका क्या मैसेज पहुंचेगा कि सम्मान पाना है. तो पहले कॉमेडियन बनो, गाली गलौज करो. पुलिस केस करवाओ अपने ऊपर. कोई ऐसा विवाद कर दो कि पुलिस मारते मारते आपको स्टेशन ले जाए. फिर आप न्यूज में आ जाओ. न्यूज में आने के बाद आपका शो दोबारा सफल हो जाए. जब आपको सक्सेस मिल जाएगा तो हर आदमी सलाम करेगा. जो पुलिस वाले आपको मार रहे थे वो आपकी सिक्योरिटी करेंगे.” समय रैना ने सुनील पाल के इस बयान पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है.
आवारापन 2 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 14वें दिन सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में 13वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 30 लाख की गिरावट आई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही और कुल शोज 1085 चले. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में महज 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी ने 14 दिनों में भारत में 144.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 203.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है. ये इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है.
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया था. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 36.40 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 64.7 करोड़ की गिरावट आई है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 26.6 प्रतिशत रही और शोज 22,629 चले. फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा 23 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, कन्नड़ में 8.50 करोड़, मलयालम में 40 लाख, तमिल में 1.50 करोड़ और तेलुगु में 3 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में दो दिनों में 137.50 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनिया भर में इसकी कमाई 190.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Saif Ali Khan Attack Case Update: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ने अदालत में अपना जुर्म कबूल करने की अर्जी दाखिल की है. उसने कोर्ट से अपने प्रति दया दिखाने और सजा में नरमी बरतने की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Celina Jaitly Trolled For Raksha Bandhan Look: कृति सेनन के बाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने रक्षाबंधन लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. वहीं दूसरी तरफ, वे विदेश में फंसे अपने भाई और बच्चों को लेकर गंभीर कानूनी जंग लड़ रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Toxic Box office Collection Day 3: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीसरे दिन रक्षाबंधन पर अच्छी रफ्तार पकड़ी है. दूसरे दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिल्म ने अपनी कमाई में मजबूती दिखाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Salman Khan Raksha Bandhan Celebration: रक्षाबंधन के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अलवीरा खान के घर पहुंचे. पैपराजी के सामने उन्होंने राखियों से सजा अपना हाथ फ्लॉन्ट किया. पूरी खबर यहां पढ़ें...
सुपरस्टार ऋतिक रोशन के बड़े बेटे हरेहान रोशन ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री मार ली है. रक्षाबंधन के खास मौके पर हरेहान ने अपना पहला गाना ‘दिस हेवनली प्लेस’ रिलीज किया है. हरेहान ने इस गाने को गाने के साथ-साथ कंपोज भी किया है. पढ़ें पूरी खबर...
You were born with an innate wisdom Ray: I trust it so much. It makes me fearless ♥️ https://t.co/fh6pj5lOpo
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 28, 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली को याद करते हुए एक दर्द भरा इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने साल 2024 से अपने भाई की आवाज नहीं सुनी है, उन्हें देखा नहीं है और न ही उनसे कोई कॉन्टेक्ट कर पाई हैं. पढ़ें पूरी खबर...
https://www.instagram.com/p/Dcko8urjGmz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==
बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म 'प्रेम किटाणु' का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘कहो तो’ रिलीज हो गया है. सिंगर अरमान मलिक की आवाज में ये गाना जी म्यूजक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है. ये गाना प्यार के एहसास से भरपूर एक सूफियाना कव्वाली का खूबसूरत मेल है. गाने में प्यार में पड़कर किसी को चाहने और उस रिश्ते में आगे बढ़ने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती पेश किया गया है. गाने में इस सिलसिले को वीर पहाड़िया और आफिया सैयद आगे बढ़ा रहे हैं. इस गाने के लिरिक्स सचिन उर्मतोश ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक अंकुर आर. पाठक ने दिया है. गानें में शामिल कव्वाली को अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज दी है.
बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अपने शुरुआती करियर के ऐसे अनुभव का खुलासा किया है, जिसने उन्हें अंदर से बदल दिया. एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' के गाने 'मुझे तुमसे मोहब्बत है' की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया है, वो एक्ट्रेस दीया मिर्जा हैं, दीया ने बताया कि इस गाने के लिए उन्हें सेट पर मौजूद सैकड़ों पुरुषों के सामने बेहद बोल्ड आउटफिट में शूट करना पड़ा था. शुरुआत में वह काफी असहज और झिझक महसूस कर रही थीं, लेकिन बाद में यही अनुभव उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ. पढ़ें पूरी खबर...
हॉलीवुड से महज 48 घंटे के अंदर दो दुखद खबरों ने फैंस को झकझोर दिया है. दिग्गज अभिनेता टिम करी के निधन के बाद अब मशहूर वॉइस एक्टर पीटर कुलेन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. 'ट्रांसफॉर्मर्स' के आइकॉनिक किरदार ऑप्टिमस प्राइम को अपनी दमदार आवाज देने वाले पीटर कुलेन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही दुनियाभर में मौजूद फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. पढ़ें पूरी खबर...
Toxic OTT Update: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. जहां फैंस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, वहीं अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...
संगीत प्रेमियों के सिए शॉकिंग खबर सामने आई है, जहां कुछ वक्त पहले सिंगर अरिजीत सिंह ने म्यूजिक से संन्यास लेने का ऐलान किया था, वहीं अब म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने भी अपने फैंस को चौंकाने वाला फैसला किया है. अमाल ने फिल्मी म्यूजिक से एक साल का ब्रेक लेने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की वजह भी बताई है. साथ ही उन्होंने लोगों से एक खास अपील भी की है. आइए जानते हैं कि आखिर बात क्या है. पढ़ें पूरी खबर...
5 Highest Grossing Indian Films: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने पहले दिन 137 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, कुछ ऐसी ही और भारतीय फिल्में है, जिन्होंने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. इस लिस्ट में तमाम हिट मूवीज के नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.