Friday, 28 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान ने बहन अलवीरा के साथ मनाया रक्षाबंधन, पैपराजी के सामने दिखाया राखियों से सजा हाथ

Salman Khan Raksha Bandhan Celebration: रक्षाबंधन के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अलवीरा खान के घर पहुंचे. पैपराजी के सामने उन्होंने राखियों से सजा अपना हाथ फ्लॉन्ट किया.

salman khan raksha bandhan celebration
salman khan raksha bandhan celebration

Salman Khan Raksha Bandhan Celebration: देशभर में आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे तक अपने भाई-बहनों के साथ इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) का एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है. सलमान अपनी बहन अलवीरा खान (Alvira Khan) के घर रक्षाबंधन मनाने पहुंचे थे, जहां से बाहर निकलते हुए उन्होंने पैपराजी के सामने राखियों से भरी अपनी कलाई दिखाई.

पैपराजी के सामने दिखाई राखियां

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बहन अलवीरा खान के घर से रक्षाबंधन मनाकर बाहर निकलते दिख रहे हैं. अपनी गाड़ी में बैठने से पहले सलमान ने खुशी-खुशी पैपराजी के सामने अपना हाथ आगे बढ़ाया, जिसमें कई रंग-बिरंगी राखियां बंधी हुई थीं. पैप्स ने जब उन्हें विश किया तो भाईजान ने थम्स-अप देकर उनका शुक्रिया अदा किया.

---विज्ञापन---

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे

सलमान खान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपनी बहन अलवीरा के घर पहुंचे थे. इस दौरान वे ब्लैक हैट और टेराकोटा रेड कलर की टी-शर्ट में काफी कूल अंदाज में नजर आए. सलमान अपनी मां को रिसीव करने के लिए खुद घर के दरवाजे तक आए थे. उनके अलावा उनकी छोटी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) भी इस पारिवारिक जश्न का हिस्सा बनने पहुंची थीं.

‘मातृभूमि’ में चित्रांगदा संग जोड़ी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. वे जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ (Matrubhoomi) में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. फिलहाल मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म

इसके अलावा सलमान खान के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. भाईजान पहली बार मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके (Raj & DK) के साथ एक अनटाइटल्ड सुपरहीरो फिल्म में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म में सलमान का एक अनोखा और कभी न देखा गया एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

‘मॉन्स्टर’ में नए सितारों की एंट्री

सलमान खान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की मेगा-बजट फिल्म ‘मॉन्स्टर’ (Monster) में भी लीड रोल में हैं, जहां उनके साथ साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) नजर आएंगी. हाल ही में इस फिल्म में रोनित रॉय (Ronit Roy) और सीमा बिस्वास (Seema Biswas) की भी धमाकेदार एंट्री हुई है. मुंबई शेड्यूल पूरा करने के बाद फिल्म की टीम अक्टूबर में विदेश में शूटिंग के लिए रवाना होगी.

First published on: Aug 28, 2026 07:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola