entertainment news live Update: ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा नॉमिनेशन और पहला एविक्शन काफी ड्रामे से भरा रहा. रविवार को हुए वीकेंड का वार में एक तरफ घर के पहले कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ, तो दूसरी तरफ काजी तौकीर के एक प्रैंक को लेकर घर में जमकर बवाल देखने को मिला. इतना ही नहीं, काजी और रीति तिवारी के बीच तीखी बहस भी हो गई.
रोहिद खान हुए घर से बेघर
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और रोहिद खान नॉमिनेट हुए थे. चारों ने नॉमिनेशन को लेकर आपस में चर्चा की थी, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ था. यंग डीएसए उस समय घर के कैप्टन थे. इसलिए उन्हें नॉमिनेशन से सुरक्षित रखा गया.
इसके बाद बिग बॉस ने आसिफ, स्काउट ओपी और रोहिद से उनका ‘वरदान’ यानी दूसरा मौका भी छीन लिया. आखिरकार वोटिंग के आधार पर रोहिद खान को सबसे कम वोट मिले और वह शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए.
आम्रपाली बनीं घर की ‘ठकुराइन’
वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों के साथ एक मजेदार टास्क भी किया. उनसे पूछा गया कि आम्रपाली दुबे और माही विज में से कौन घर को बेहतर तरीके से संभालता है. चार सदस्यों ने माही का नाम लिया, जबकि बाकी घरवालों ने आम्रपाली को चुना. इस तरह आम्रपाली को घर की ‘ठकुराइन’ चुना गया. हालांकि, इस टास्क के साथ कोई खास इनाम नहीं जुड़ा था.
शो में काजी तौकीर के साथ हुए सलमान खान के प्रैंक का भी खुलासा हुआ. शनिवार को सलमान ने सीने में दर्द होने का नाटक किया था. रविवार को उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि काजी पिछले कुछ समय से घरवालों के साथ अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर प्रैंक कर रहे थे.
सलमान ने साफ कहा कि काजी का ऐसा करना गलत था, लेकिन उन्होंने खुद भी माना कि सेट पर किया गया उनका प्रैंक भी सही नहीं था. इसके बाद घरवालों ने काजी को जमकर सुनाया.
---विज्ञापन---
काजी और रीति में हुई तीखी बहस
आसिफ खान, यंग डीएसए, रीति तिवारी और अरिश्फा समेत कई कंटेस्टेंट काजी से नाराज नजर आए. इसी दौरान काजी और रीति के बीच बहस बढ़ गई. रीति ने काजी से बात करने से मना कर दिया और उन्हें ‘फ्रॉड स्टार’ तक कह दिया. गुस्से में उन्होंने काजी को गाली भी दी. हालांकि, काजी शांत रहे और बोले कि उनका गुस्सा जायज है, लेकिन उन्हें गाली नहीं देनी चाहिए.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. फिल्म ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 8.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ‘हनुमान अंश’ रुकने का नाम नहीं ले रही है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म तूफान की तरह आगे बढ़ रही है. मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 321.05 करोड़ रुपये और टोटल नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये कर लिया है. विदेशों में फिल्म ने 45वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹26.00 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 347.05 करोड़ रुपये हो गया है.
---विज्ञापन---
11:15 (IST) 21 Sep 2026
Entertainment News Live: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस के 27 साल के बेटे का हुआ निधन
Presley Gerber Death News: सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके 27 साल के बेटे और मॉडल प्रेस्ली गेरबर का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस्ली ने रविवार 20 सितंबर को लॉस एंजिल्स के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में आखिरी सांस ली. लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के रिकॉर्ड के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. हालांकि, अभी उनकी मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है और ऑटोप्सी भी पूरी नहीं हुई है. पढ़ें पूरी खबर...
11:14 (IST) 21 Sep 2026
Entertainment News Live: जब ट्रोलर के घर पहुंचे सलमान खान, सुनाया हैरान करने वाला किस्सा
Salman Khan Bigg Boss 20: सलमान खान 'बिग बॉस 20' में भी हर बार की तरह खास अंदाज में नजर आ रहे हैं, शनिवार को इस सीजन का दूसरा वीकेंड का वार हुआ, वीकेंड के वार में सलमान खान जहां कंटस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं, वहीं इस बार वो ट्रोलर्स को आड़े हाथ लेते दिखाई दिए. सलमान खान ने सख्त लहजे में ट्रलर्स को जमकर धुला, इस बीच उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर कंटेस्टेंट से लेकर दर्शक भी हैरान नजर आए. पढ़ें पूरी खबर...
First published on: Sep 21, 2026 10:08 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.