Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय खन्ना ने शूटिंग शुरू होने से 7 दिन पहले क्यों छोड़ी थी ‘दृश्यम 3’? डायरेक्टर ने वजह का किया खुलासा

दिसंबर 2025 में खबर आई थी कि दृश्यम 3 से एक्टर अक्षय खन्ना ने अपना पल्ला झाड़ लिया है, जिसके पीछे क्या कारण था इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया था. हालांकि अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इसके पीछे की वजह बताई है.

Akshaye Khanna Left Drishyam 3
अक्षय खन्ना ने आखिर क्यों छोड़ी थी दृश्यम 3

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था. हालांकि इस बीच अक्षय खन्ना के फिल्म से हटने को लेकर भी चर्चा जोरों पर हुई, क्योंकि उनकी जगह मूवी में जयदीप अहलावत ने ले ली थी. वहीं, अब कई महीनों के बाद फिल्म के डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने इसको लेकर खुलासा किया है और बताया है कि अक्षय खन्ना ने शूटिंग शुरू होने से ठीक 7 दिन पहले फिल्म छोड़ने का फैसला क्यों किया था.

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत के दौरान दृश्यम 3 के डायरेक्शन ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने की वजह को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मुझे घबराहट नहीं हुई. बस पूरी टीम बहुत दुखी हो गई थी. मैं खुद सोच रहा था कि ये क्या तरीका हुआ.” अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने के बाद एक्टर जयदीप अहलावत को उनकी जगह पर कास्ट किया गया था.

---विज्ञापन---

इस कारण अक्षय खन्ना ने छोड़ी फिल्म, जयदीप अहलावत हुए कास्ट

हालांकि अभिषेक पाठक ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट अक्षय के मुताबिक तैयार की गई थी.लेकिन दिसंबर 2025 में खबरें आई थी कि अक्षय और मेकर्स के बीच क्रिएटिव डिफरेंस और आर्थिक मतभेद हो गए, जिसके कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी. वहीं, एक्टर के फिल्म के छोड़ने के बाद इसमें कई राइटिंग बदलाव किए गए हैं. डायरेक्टर और राइटर को स्क्रिप्ट के कई हिस्सों पर दोबारा काम करना पड़ा. वहीं, जैसे का अक्षय खन्ना कि जगह पर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया. तो इसपर जब डायरेक्टर ने जयदीप को फोन किया तो एक्टर ने उनसे पहला सवाल ये पूछा कि वो किरदार बदल रहे हैं या फिर स्क्रिप्ट. जिस पर डायरेक्टर ने बताया कि वो किरदार में बदलाव कर रहे हैं और ये सुनते ही जयदीप ने हां कर दी, क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी.

फिल्म की शूटिंग नहीं हुई थी कैंसिल

इस बीच डायरेक्टर ने ये भी बताया कि उन्होंने अक्षय खन्ना ने हटने के बाद शूटिंग कैंसिल नहीं की. क्योंकि शूटिंग शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हो चुकी थीं और 200 लोग जुड़े थे. सेट पूरी तरह से तैयार था और तमाम लोगों का काम उसी पर निर्भर था.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3 में नजर आएंगे ये कलाकार

दृश्यम 3 को लेकर बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- ‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना की जगह नहीं आए जयदीप अहलावत? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2026 07:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola