Home/E24 News/Entertainment News Live: '14 साल बाद मिला मौका', राजपाल यादव ने क्यों कहा सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया?
Entertainment News Live: ’14 साल बाद मिला मौका’, राजपाल यादव ने क्यों कहा- सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया?
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में उनकी बात को सामने रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है. आज बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी का जन्मदिन है.
Entertainment News Live: बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ महीनों से अपने चेक बाउंस मामले को लेकर खबरों में आए राजपाल यादव ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है. राजपाल यादव ने उनके खिलाफ चल रहे चेक बाउंस मामले में उनकी बात को सामने रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है. इस मामले पर बात करते हुए राजपाल यादव ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘सबसे पहले, मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि 14 साल बाद आखिरकार मुझे अपनी बात रखने का मौका मिला है, और हम हर कीमत पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे. यह मुकदमा भारतीय इतिहास का सबसे दिलचस्प मामला है.’
सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया…
राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘आपने एक पार्टी को 12 से 14 साल तक देखा है, लेकिन जब तक दूसरी पार्टियों को ठीक से सुना नहीं जाता, तब तक इसका समाधान कैसे हो सकता है? अगर यह 5 करोड़ रुपये का मामला होता, तो सुलझ सकता था. मुद्दा 22 करोड़ रुपये का है. 5 करोड़ रुपये ने 22 करोड़ रुपये को खत्म कर दिया. और 22 करोड़ रुपये को खत्म करने के बाद भी, मैं एक पब्लिक एक्टर हूं, जो दुनिया भर में लोगों के बीच जाता है. लेकिन मैंने पहले दिन ही कहा था कि मुझ पर तीन आरोप लगे हैं कि राजपाल ने 5 करोड़ रुपये का घोटाला किया है. राजपाल ने कर्ज लिया. राजपाल ने एक व्यापारी को धोखा दिया. इतने सारे सबूतों के बावजूद राजपाल को समझ नहीं आ रहा कि उसने कैसे धोखा दिया. मुझे लगता है कि जब इतने सारे समझौते हैं, तो धोखाधड़ी का सवाल ही नहीं उठता, और जिसने पूरी दुनिया का दिल जीता है, वह 5 करोड़ रुपये का घोटाला करेगा? यह पागलपन है.’
आज बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी का जन्मदिन है. करीब 41 साल तक हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले एक्टर ओम पुरी की आज 76वीं जयंती है. ओम पुरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में आई बच्चों की फिल्म ‘चोर चोर छुप जा’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘द्रोहकाल’, ‘इन कस्टडी’, ‘नरसिम्हा’, ‘घायल’, ‘आस्था: इन द प्रिज़न ऑफ स्प्रिंग’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्में शामिल हैं. फिर 6 जनवरी 2017 को मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से ओम पुरी का निधन हो गया.
13:31 (IST) 18 Oct 2026
Entertainment News Live: नीति मोहन और शक्ति मोहन के पिता का निधन
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नीति मोहन और एक्ट्रेस शक्ति मोहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फेमस मोहन सिस्टर्स के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन हो गया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News Live: 'नई नवेली' की कमाई में वृद्धि
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर...
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.