Sunday, 18 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने की शानदार कमाई, करोड़ों में पहुंचा कलेक्शन

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने दूसरे दिन शानदार कमाई की. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से लोगों को हैरान कर रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. शनिवार को यामी की फिल्म के कलेक्शन में काफी अच्छी-खासी वृद्धि दर्ज की गई है. यामी गौतम की इस महिला प्रधान फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग ही पहचान बना रही है. चलिए जानते हैं कि यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कुल कितनी कमाई की है.

‘नई नवेली’ की कमाई में वृद्धि

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. अब इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिन की कमाई की तुलना में 23.1 प्रतिशत अधिक है. इस कमाई के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ रुपये पहुंच गया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ के दूसरे दिन की कुल ऑक्यूपेंसी 14.0 प्रतिशत है. शनिवार को फिल्म के पूरे भारत में कुल 5,945 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन की सुबह के शो में 7.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 24.08 प्रतिशत, शाम के शो में 24.46 प्रतिशत और रात के शो में 27.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसके अलावा, थिएटर में ऑडियंस के कुल फुटफॉल की संख्या 1,79,695 रही.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

First published on: Oct 18, 2026 08:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो