Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘सनम, हम तो करेंगे नहीं कुछ भी…’ किस पर फूटा OG ‘रामायण’ के लक्ष्मण का गुस्सा?

Entertainment News Live: रामानंद सागर की 'रामायण' के ओजी लक्ष्मण यानी एक्टर सुनील लहरी का वीडियो सामने आया है. एक्ट्रेस प्राची देसाई का आज जन्मदिन है. फिल्म 'हैवान' का ओपनिंग डे कलेक्शन काफी सुस्त रहा और फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई जारी है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live
Entertainment News Live

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

Entertainment News Live: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर सुनील लहरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुनील लहरी ने कुछ ऐसे लोगों पर निशाना साधा है, जिन्हें हर सीधी चीज भी उल्टी नजर आती है. सुनील लहरी ने तो ऐसे लोगों को ‘नाराज फूफा’ और ‘दिमागी नक्सली’ तक कह दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस वीडियो में और क्या कुछ कहा है.

‘नाराज फूफा’ कहते हैं…

---विज्ञापन---

इस वीडियो में सुनील लहरी ने कहा कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सीधी चीज को उल्टा होकर देखते हैं. अगर हम उल्टा होकर देखेंगे, तो हमें सारी सीधी चीजें उल्टी नजर आएंगी. लेकिन हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे ही हैं, जिन्हें हर अच्छी होती हुई चीज, हो रही प्रोग्रेस या अच्छे काम में कोई न कोई खामी दिखाई दे देती है. वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल में शायद ऐसे ही लोगों को नाराज फूफा कहते हैं, क्योंकि इन लोगों के दिमाग नक्सली होते हैं.’

प्राची देसाई का जन्मदिन आज

---विज्ञापन---

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई का जन्मदिन है. टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस प्राची देसाई आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. प्राची देसाई ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आए एकता कपूर के हिट सीरियल ‘कसम से’ से की थी. इसके बाद साल 2008 में प्राची ने फिल्म ‘रॉक ऑन!!’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2009 में उन्होंने तुषार कपूर के साथ फिल्म ‘लाइफ पार्टनर’ में काम किया था. लेकिन उनके फिल्मी करियर का टर्निंग पॉइंट साल 2010 में आई हिट फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ रही, जिसके बाद प्राची कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं.

‘हैवान’ का ओपनिंग कलेक्शन

---विज्ञापन---

Sacnilk के अनुसार, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ ने पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 4.60 करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी

---विज्ञापन---

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 173.63 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 205 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Sep 12, 2026 12:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola