Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 9: शनिवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ के कलेक्शन में दिखी तेजी, जानें 9वें दिन कितनी हुई कमाई?

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 9: 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल दूसरे शनिवार को और ज्यादा बढ़ गया है. 9वें दिन के शानदार कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल नेट कमाई अब 164 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है.

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 9
Mirzapur The Movie Box office Collection Day 9

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) की सुनामी रुकने का नाम नहीं ले रही है. 100 करोड़ का क्लब बेहद तेजी से क्रैक करने के बाद, फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में और भी तगड़ी रफ्तार पकड़ ली है. शनिवार यानी 9वें दिन कालीन भैया और गुड्डू पंडित का जलवा सिनेमाघरों पर सिर चढ़कर बोला. वीकेंड का फायदा उठाते हुए थिएटर्स में फैंस की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे फिल्म के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है.

9वें दिन 164 करोड़ पार

शुक्रवार (8वें दिन) को 9.50 करोड़ का नेट कलेक्शन करने के बाद, 9वें दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम 7 बजे तक फिल्म ने 6.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल नेट कलेक्शन 164.27 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

ओपनिंग वीकेंड में मचाया था गदर

फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, जिसमें फ्राइडे को 25.75 करोड़, सैटरडे को 32.00 करोड़ और संडे को 36.00 करोड़ का तूफानी बिजनेस शामिल था. फिल्म ने महज 4 दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारकर मंडे टेस्ट भी आसानी से क्रैक कर लिया था.

कल्ट स्टारकास्ट की धांसू केमिस्ट्री

डायरेक्टर गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) के ऑन-स्क्रीन स्वैग ने आग लगा रखी है. इनके साथ ही रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की परफॉर्मेंस को भी ऑडियंस खूब पसंद कर रही है.

---विज्ञापन---

नई स्टारकास्ट का सुपरहिट तड़का

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Excel Entertainment) के बैनर तले बनी इस मूवी में नई एंट्रीज ने रंग जमा दिया है. जीतेंद्र कुमार, रवि किशन (बब्बन यादव) और सोनल चौहान की दमदार प्रेजेंस ने फिल्म के ड्रामे को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

‘मिर्जापुर द मूवी 2’ का बढ़ा बज

फिल्म के एंड में दिखाए गए पोस्ट-क्रेडिट सीन ने ‘मिर्जापुर द मूवी 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सीन में दिव्येंदु और अली फजल का स्वीटी के लिए लव-ट्रायंगल दिखाया गया है, जो पार्ट 2 की मेन स्टोरी बन सकता है, हालांकि मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी इंतजार है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 07:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola