Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बीमारी के दौरान बढ़ा वजन तो होने लगी ट्रोलिंग, दीपिका कक्कड़ बोलीं- ‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’

Dipika Kakar On Weight Gain: कैंसर का इलाज करा रहीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बीमारी के दौरान हुई बॉडी शेमिंग पर चुप्पी तोड़ी है. दीपिका ने कहा कि ऐसी हालत में वजन कम करना उनकी प्राथमिकता बिल्कुल नहीं थी.

Dipika Kakar On Weight Gain
Dipika Kakar On Weight Gain

Dipika Kakar On Weight Gain: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहीं दीपिका को इलाज के दौरान कमजोरी, उल्टी और थकान जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन हद तो तब हो गई जब बीमारी के दौरान वजन बढ़ने पर ट्रोल्स ने उन्हें बॉडी शेम करना शुरू कर दिया. अब हाल ही में दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है और कहा कि ‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं.’

‘वजन बढ़ने पर ट्रोल्स ने किया टारगेट’

अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि कैंसर के इलाज के दौरान जब उनका वजन काफी बढ़ गया था, तो लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगे. दीपिका ने कहा कि वे इन कमेंट्स को पढ़ती थीं, लेकिन उस वक्त उनकी मेंटल और फिजिकल कंडीशन ऐसी नहीं थी कि वे वजन कम करने पर ध्यान दे पातीं.

---विज्ञापन---

‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दीपिका ने बेहद सादगी से कहा, “मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं. जिस दिन मेरी तबीयत ज्यादा खराब होती है, मैं भी बिस्तर पर पड़ी रहती हूं क्योंकि शरीर में हिम्मत नहीं होती. पर जिस दिन बेहतर फील होता है, मैं थोड़ा खुद को संवारने और ठीक दिखने की कोशिश करती हूं.”

बालों की केयर और सेल्फ-लव

दीपिका ने शेयर किया कि जब इंसान किसी बड़ी बीमारी या लाइफ की बड़ी प्रॉब्लम से गुजर रहा होता है, तो खुद को पॉजिटिव रखने के लिए थोड़ा अपना ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. इसी वजह से उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ और बालों की केयर पर ध्यान देना शुरू किया है.

---विज्ञापन---

बेमतलब के लोगों को इग्नोर करने की सलाह

एक्ट्रेस ने अपने फैंस से कहा कि जो लोग हमारी जिंदगी में मायने नहीं रखते, उनकी बातों का बुरा मानकर अपनी लाइफ खराब करने का कोई फायदा नहीं है. सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि इंसान खुद पर और अपनी फैमिली की खुशी पर ध्यान दे.

बीमारी के बीच फैमिली का पूरा सपोर्ट

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद दीपिका का पॉजिटिव एटीट्यूड फैंस को खूब पसंद आ रहा है. मुश्किल वक्त में वे अपनी फैमिली के सपोर्ट से हर परेशानी का मजबूती से मुकाबला कर रही हैं और अपनी डेली अपडेट्स व्लॉग्स के जरिए फैंस संग शेयर करती रहती हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 11:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola