Friday, 2 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: मंगलवार हो या गुरुवार… नहीं थम रही ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, कमा डाले 4140000000 रुपये

Entertainment News Live: भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 56वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. इसके अलावा, आज एक्ट्रेस आशा पारेख का जन्मदिन है. फिल्म 'द वन' और 'द पैराडाइज' की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live
Entertainment News Live

Entertainment News Live: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ पिछले करीब दो महीनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 56 दिन हो गए हैं. इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में हो रहा है. फिल्म ने 56वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, उल्टा समय के साथ इसके कलेक्शन में इजाफा ही हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई कर ली है.

नहीं थम रही ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 56वें दिन यानी गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने साबित कर दिया कि मंगलवार हो या गुरुवार, इसकी कमाई की रफ्तार नहीं रुकेगी. इसी के साथ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 317.33 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 374.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 56वें दिन फिल्म ‘हनुमान अंश’ के पूरे देश में 4,345 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 19.0 प्रतिशत रही. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 414 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

आशा पारेख का जन्मदिन आज

आज हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख का जन्मदिन है. ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘भरोसा’, ‘जिद्दी’, ‘मेरे सनम’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘लव इन टोक्यो’ और ‘दो बदन’ जैसी यादगार फिल्में देने वाली आशा पारेख आज अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं. आशा पारेख ने साल 1952 में आई फिल्म ‘मां’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. साल 1971 में आई फिल्म ‘ज्वाला’ से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में काम करना शुरू किया. उन्होंने अपने सालों के एक्टिंग करियर में 84 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

‘द वन’ ने कितनी कमाई की?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और तमन्ना की नई फिल्म ‘द वन’ ने 7वें दिन यानी मंगलवार को 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 53.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 69.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘पैराडाइज’ की टोटल कमाई

नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैराडाइज’ ने 8वें दिन 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 108.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 159 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

First published on: Oct 02, 2026 11:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola