Superstar’s Wife Painful Statement: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कई बार एक्टर के अफेयर को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. इसके अलावा, इन दिनों गोविंदा का नाम उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी से जुड़ा, जिसको लेकर भी काफी बवाल मच चुका है. वहीं, अब इस मामले पर सुनीता ने बात की है. उन्होंने बताया कि उनके और गोविंदा के बीच कितनी ही परेशानियां क्यों न हों, वो कभी भी अपने बच्चों से नहीं कहेंगी कि वो अपने पिता को छोड़ दें.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने निजी जिंदगी की परेशानियों पर बात करते हुए कहा, ‘मैं एक ऐसी इंसान नहीं हूं जो अपने बच्चों से कहे कि वह अपने पिता को छोड़ दे. यह उनका अपना फैसला है क्योंकि वह उनके पिता हैं.’ इसके साथ ही सुनीता ने यह भी कहा कि हर बार महिलाओं से ही क्यों उम्मीद की जाती है कि वह एडजस्ट करें. महिलाओं को ही क्यों दुख सहना चाहिए और टेंशन लेनी चाहिए. सुनीता ने कहा कि वह फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हैं और अपनी लाइफ के फैसले खुद ले सकती हैं. वह किसी पर भी निर्भर नहीं हैं और जो सच है, वही बोलेंगी. सुनीता ने इस बीच गोविंदा को लेकर कहा, ‘अगर गोविंदा खुश हैं तो वह भी चाहती हैं कि वह खुश रहें.’ उन्होंने इस बीच यह भी कहा कि पर्सनल लाइफ के विवादों को ज्यादा बढ़ाने से दोनों की इमेज और काम पर असर पड़ता है.