Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

78वें दिन भी जारी रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई, ‘धुरंधर 2’ और ‘संजू’ को भी छोड़ा पीछे

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 78: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने फिल्म 'संजू' और 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 78: प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और सफर पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 78 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार जारी है. ये फिल्म अपने 11वें हफ्ते में भी शानदार कलेक्शन कर रही है. इस बीच कई फिल्में रिलीज हुईं और थिएटर से उतर भी गईं, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. इतना ही नहीं, ‘हनुमान अंश’ ने फिल्म ‘संजू’ और ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.

78वें दिन भी जारी है कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 78वें दिन यानी 12वें शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 341.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, अभी भी फिल्म को 350 करोड़ के नेट कलेक्शन के लिए काफी मेहनत करनी होगी. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 403 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ और ‘संजू’ को भी छोड़ा पीछे

इसी के साथ फिल्म ने 11वें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपने 11वें हफ्ते में 2.26 करोड़ रुपये की कुल कमाई की, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इससे पहले किसी दूसरी फिल्म ने नहीं की है. इसी के साथ 11वें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (82 लाख रुपये का कलेक्शन) और रणबीर कपूर की ‘संजू’ को पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां भी फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े हैं. दरअसल, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 451.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Oct 24, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो