Friday, 2 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

SIR को लेकर जारी विवाद के बीच शबाना आजमी की एंट्री, CJP प्रोटेस्ट में उठाई वोटर लिस्ट की बात

Shabana Azmi: वोटर लिस्ट में धांधली और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी इस प्रोटेस्ट में शामिल होकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

shabana azmi joins cjp protest
shabana azmi joins cjp protest

Shabana Azmi: मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का प्रोटेस्ट जोर-शोर से चल रहा है. SIR के दौरान वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) की भी एंट्री हो चुकी है. आम जनता के साथ-साथ इस प्रोटेस्ट में विशाल ददलानी और नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े सेलेब्स भी सीजेपी के बैनर तले अपनी आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं.

शिवाजी पार्क में सीजेपी का हल्लाबोल

चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के रेजिग्नेशन की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन सिर्फ मुंबई के शिवाजी पार्क तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली समेत देश के कई बड़े राज्यों में फैल चुका है. एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट में किए गए बदलावों और नाम काटे जाने से आम जनता में भारी नाराजगी है.

---विज्ञापन---

शबाना आजमी का तीखा सवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान शबाना आजमी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सीधा वार करते हुए कहा, “हमेशा कहा जाता है कि वोट देना हमारा सबसे बड़ा अधिकार और आवाज है, लेकिन जब आपसे आपका वोट ही छीन लिया जाए और लिस्ट से नाम गायब कर दिया जाए, तो इंसान क्या करे? जब आपका लोकतांत्रिक हक छीना जाएगा, तो लोग सड़कों पर उतरेंगे ही.”

प्रोटेस्ट को बताया संवैधानिक हक

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शबाना आजमी ने साफ किया कि इस तरह के मुद्दों पर आवाज उठाना और विरोध प्रदर्शन करना जनता का बुनियादी अधिकार है. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने और प्रोटेस्ट करने का पूरा हक देता है.

सीजेपी फाउंडर को पहले भी सपोर्ट

बता दें कि शबाना आजमी पहली बार सीजेपी (CJP) के किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई हैं. इससे पहले जब दिल्ली में ‘NEET पेपर लीक’ मामला तूल पकड़ रहा था, तब भी एक्ट्रेस ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके का खुलकर समर्थन किया था और छात्रों के हक में आवाज उठाई थी.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड स्टार्स का मिला साथ

इस हाई-प्रोफाइल प्रोटेस्ट को केवल शबाना आजमी ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई और दिग्गजों का भी समर्थन मिल रहा है. मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने भी शिवाजी पार्क पहुंचकर जनता की इस लड़ाई में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

First published on: Oct 02, 2026 10:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola