Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कंबल कांड’ पर रोहित शेट्टी का पारा हाई! लव-स्काउट पर फूटा गुस्सा, अब गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री से मचेगा बवाल?

'बिग बॉस 20' में लव गिल और स्काउट ओपी के 'कंबल कांड' पर अब रोहित शेट्टी ने सवाल उठाए हैं. सामने आए नए प्रोमो में रोहित दोनों को आईना दिखाते नजर आ रहे हैं.

bigg boss 20
'बिग बॉस 20' में रोहित शेट्टी का लव-स्काउट पर फूटा गुस्सा, Photo Credit- Social Media

‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियां अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई हैं. दोनों के ‘कंबल कांड’ पर अब रोहित शेट्टी ने सवाल उठाए हैं. वीकेंड का वार के नए प्रोमो में रोहित दोनों को आईना दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं, खबरें हैं कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी शो में एंट्री कर सकती हैं.

रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से पूछे तीखे सवाल

इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है. इस बार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाते दिखाई देंगे. शो के प्रोमो में रोहित का बेबाक अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर सीधे सवाल खड़े कर दिए.

---विज्ञापन---

रोहित ने लव से पूछा सवाल

रोहित ने लव से पूछा कि स्काउट उनके क्या लगते हैं? इस पर लव ने उन्हें अपना भाई बताया. हालांकि, रोहित इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आए. उन्होंने दोनों को समझाया कि उनकी हरकतों को बाहर किस तरह देखा जा रहा है, इस बात का उन्हें अंदाजा नहीं है.

कंबल में मसाज करने पर उठे सवाल

दरअसल, कुछ एपिसोड पहले स्काउट ओपी को लव गिल को बेड पर मसाज देते देखा गया था. इस दौरान उन्होंने लव के ऊपर कंबल डाल रखा था. मसाज करते समय जब स्काउट ने उनकी गर्दन के आसपास हाथ लगाया, तो लव की आवाजों और दोनों की नजदीकियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा.

---विज्ञापन---
रोहित शेट्टी का लव गिल- स्काउट ओपी पर फूटा गुस्सा

रोहित ने लव-स्काउट को लगाई फटकार

अब इसी मुद्दे पर रोहित शेट्टी ने दोनों को फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह स्काउट कंबल के अंदर लव के हाथ-पैर और गर्दन की मसाज कर रहे थे, वह देखने में ठीक नहीं लग रहा था. रोहित ने यह भी कहा कि सलमान खान ने पहले ही दोनों को इशारा देने की कोशिश की थी, लेकिन वे समझ नहीं पाए.

स्काउट ने सफाई में क्या कहा?

स्काउट ने अपनी सफाई में कहा कि वह घर के दूसरे सदस्यों की भी मसाज करते हैं. हालांकि, रोहित ने उन्हें समझाया कि घर से बाहर निकलने के बाद उन्हें इन बातों का मतलब बेहतर तरीके से समझ आएगा.

---विज्ञापन---

क्या शो में आएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी?

लव के साथ स्काउट की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा हो रही है. स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हैं, जो गेमिंग की दुनिया से जुड़ी हुई हैं. अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह वीकेंड का वार में एंट्री कर सकती हैं. हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर अभी ऑफीशियल ऐलान नहीं हुआ है. अगर काशवी शो में आती हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह स्काउट को क्या सलाह देती हैं.

First published on: Oct 24, 2026 04:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो