Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘हनुमान अंश 2’ में होगी अक्षय कुमार की एंट्री? कास्टिंग पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Live: फिल्म 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार की कास्टिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. इसके अलावा, सिंगर शान का आज जन्मदिन है. वहीं, फिल्म 'द वन' और 'द पैराडाइज' की कमाई में भी बदलाव देखने को मिला है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live: प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 54 दिन हो गए हैं और इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार जारी है. फिल्म ने अब तक भारत में 312.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 408 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. फिल्म की सफलता के बीच ऐसी खबरें आने लगी थीं कि ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में अक्षय कुमार नजर आएंगे. हाल ही में इन अफवाहों पर फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सीधे तौर पर फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार की कास्टिंग की खबरों को खारिज कर दिया है.

कास्टिंग पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने फिल्म ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की कास्टिंग की खबरों को झूठा बताया है. दरअसल, ये अफवाहें तब शुरू हुईं, जब अनुप्रिया नागर ने एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार को अपना फेवरेट एक्टर बताया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘हनुमान अंश’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘वो महाराज जी बताएंगे.’ इसके बाद उनका बयान वायरल हो गया. हालांकि, अब अनुप्रिया नागर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार के बारे में कुछ नहीं कहा है. यह झूठ है.’

---विज्ञापन---

सिंगर शान का जन्मदिन आज

वहीं, बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान का आज जन्मदिन है. ‘चांद सिफारिश’, ‘जब से तेरे नैना’, ‘हे शोना’, ‘मेरा दिल जाता है मम्म’, ‘सुनो ना’, ‘दस बहाने’ और ‘बम बम बोले’ जैसे एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले सिंगर शान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. शान ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत टीवी एड्स के लिए जिंगल्स गाकर की थी. साल 1977 में उनका पहला रिकॉर्ड किया गया गाना ‘ए ते एप्पल खेये’ रिलीज हुआ था. इसके बाद साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से उन्होंने बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के तौर पर करियर की शुरुआत की. उन्होंने इस फिल्म के दो गाने गाए, जिसमें ‘मुसु मुसु हसी’ ने लोगों के दिलों को छू लिया. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए.

‘द वन’ ने कितनी कमाई की?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और तमन्ना की नई फिल्म ‘द वन’ ने 5वें दिन यानी मंगलवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 44.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 57.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘पैराडाइज’ की टोटल कमाई

नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैराडाइज’ ने 6वें दिन यानी मंगलवार को 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 101.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 151 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

12:07 (IST) 30 Sep 2026
Entertainment News Live: ईशा रिखी का ‘बिग बॉस 20’ से निकलते ही छलका दर्द

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो 'बिग बॉस' इन दिनों अपने ड्रामे और ट्विस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हाल ही में शो से एविक्ट हुईं कंटेस्टेंट ईशा रिखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात लिखी है, जिसमें उन्होंने कहीं अफसोस जताया तो कहीं शुक्रिया अदा किया है. पढ़ें पूरी खबर...

12:06 (IST) 30 Sep 2026
Entertainment News Live: कपिल शर्मा से ‘शक’ तक, बुधवार को नेटफ्लिक्स पर इन 10 शोज ने मचाई धूम

Netflix Trending: ओटीटी की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया ट्रेंड करता रहता है. बुधवार को नेटफ्लिक्स पर भी कई शोज और वेब सीरीज का जलवा देखने को मिल रहा है. कॉमेडी, रियलिटी शो, रोमांस से लेकर मिस्ट्री और एक्शन-थ्रिलर तक, अलग-अलग जॉनर के कंटेंट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं बुधवार को नेटफ्लिक्स पर कौन से 10 शोज और वेब सीरीज ट्रेंड कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:05 (IST) 30 Sep 2026
Entertainment News Live: करीना ने शेयर की शाहिद की पत्नी संग ऐसी तस्वीर, फैंस भी रह गए दंग

Kareena Kapoor Shares Picture With Mira Rajput: करीना कपूर ने अपने फैंस को उस वक्त बड़ा सरप्राइज दिया, जब उन्होंने शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी तस्वीर शेयर की. जिसे देखकर फैंस को हैरानी भी हुई और यह जानने की उत्सुक भी दिखी कि आखिर मामला है क्या? बेबो और मीरा की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. पढ़ें पूरी खबर...

11:13 (IST) 30 Sep 2026
Entertainment News Live: उर्वशी रौतेला के नाम पर मचा बवाल, AI कंपनी से 7,000 करोड़ की मांग

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम एक एआई कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और उनसे 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग कर रही है. वहीं, उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए बॉलीवुड.एआई के फाउंडर और सीईओ शीराज हसन ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के इन दावों को 'रिडिक्युलस' बताया. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/Dd3D-EpNz5o/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Sep 30, 2026 11:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola