Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rise and Fall 2: ‘कभी शादी नहीं करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने आखिर क्यों लिया ऐसा फैसला?

Shehzad Poonawalla: 'राइज एंड फॉल 2' फेम शहजाद पूनावाला ने अपनी लव लाइफ और शादी न करने के फैसले पर बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कॉलेज के दिनों के अपने अनफुलफिल्ड लव स्टोरी का दर्द बयां किया.

shehzad poonawalla on Marriage Rise and Fall 2

Shehzad Poonawalla: पॉलिटिकल एनालिस्ट और टीवी पर्सनैलिटी शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) इन दिनों धमाकेदार रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ ‘Rise and Fall 2) में नजर आ रहे हैं. शो में अपनी मजबूत पर्सनैलिटी की वजह से वह लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि, शो में एंट्री करने से पहले एक पॉडकास्ट में शहजाद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया था, जिसने सभी को चौंका दिया. शहजाद ने साफ कर दिया है कि वह जिंदगी में कभी शादी नहीं करेंगे, क्योंकि उनका अधूरा प्यार किसी और का होने नहीं देता…

छोड़ आए हम वो गलियां

‘द अमन पॉडकास्ट’ में जब शहजाद से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी प्यार हुआ था, तो उन्होंने बेहद इमोशनल होकर कहा, “छोड़िए, छोड़ आए हम वो गलियां. हां, प्यार हुआ था. इंसान हैं तो दिल है, और दिल है तो प्यार होना लाजमी है. लेकिन हमारा प्यार कभी पूरा नहीं हो पाया. वह एक ऐसा प्यार था जो कभी मुकम्मल हो ही नहीं सकता था.”

---विज्ञापन---

कभी शादी नहीं करूंगा वाला फैसला

अपनी अधूरी मोहब्बत को याद करते हुए शहजाद ने कहा कि यह बात उनके कॉलेज के दिनों की है. उन्होंने दिल की बात शेयर करते हुए कहा, “अगर मैं अपनी जिंदगी में शादी करता तो सिर्फ उसी से करता. लेकिन जब वो नहीं हो पाई, तो अब वह चैप्टर हमेशा के लिए क्लोज हो चुका है. अब मुझे कभी शादी नहीं करनी है, मैं कभी शादी नहीं करूंगा.”

संघ प्रचारक जैसी सिंपल लाइफस्टाइल

खुद को एक थिंकर और संघ का वैचारिक प्रचारक बताते हुए शहजाद ने कहा, “मैं संघ के बाहर का प्रचारक और एक विचारक हूं. मेरी लाइफस्टाइल बिल्कुल वैसी ही है. हालांकि मैं थोड़े मॉडर्न कपड़े जरूर पहनता हूं, लेकिन सोच वही है. सिंपल लिविंग, हाई थिंकिंग, राष्ट्र के प्रति समर्पण, और खुद से पहले संगठन को रखना- यही विचार मेरे जीने का तरीका है.”

---विज्ञापन---

सिवेट तोमर संग भयंकर हाथापाई

रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के घर के अंदर शहजाद का सफर काफी ड्रामेटिक रहा है. शो में सबसे पहले उनकी बहस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के साथ हुई थी. इसके बाद सिवेट तोमर (Siwet Tomar) के साथ उनकी भयंकर लड़ाई हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि सिवेट हाथापाई पर उतर आए, जिसमें शहजाद के कपड़े तक फट गए और इस वॉयलेंस की वजह से सिवेट को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा.

प्रियंका संग जुबानी जंग

सिवेट के बाद घर में शहजाद का अगला बड़ा पंगा प्रियंका चाहर चौधरी के साथ देखने को मिला. बहस के दौरान जब प्रियंका ने शहजाद को ‘मैनचाइल्ड’ कहा, तो जवाब में शहजाद ने प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कह दिया. शहजाद का यह कमेंट प्रियंका को इतना बुरा लगा कि वह फूट-फूटकर रोने लगीं, जिससे घर में काफी बवाल मच गया.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 08:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola