Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Paradise Box Office Collection Day 7: धीमी पड़ी ‘द पैराडाइज’ की रफ्तार, 7वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी और राघव जुयाल की एक्शन-ड्रामा 'द पैराडाइज' ने 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार ली है. भले ही 7वें दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नानी का दबदबा बरकरार है.

The Paradise Box Office Collection Day 7
The Paradise Box Office Collection Day 7

The Paradise Box Office Collection Day 7: साउथ सिनेमा के ‘नेचुरल स्टार’ नानी (Nani) और डांसर-टर्न-एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) की मास-एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ (‘The Paradise’) बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. क्रिटिक्स के मिक्स्ड और खराब रिव्यूज को पूरी तरह दरकिनार करते हुए नानी के क्रेजी स्टारडम ने थिएटर्स में आग लगा रखी है. अपने करियर की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद इस फिल्म ने महज 6 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, 7वें दिन फिल्म का बिजनेस थोड़ा स्लो जरूर पड़ा है, लेकिन फैंस के सिर चढ़कर नानी और राघव का जादू बोल रहा है.

7वें दिन इतनी हुई कमाई

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 6वें दिन 4.40 करोड़ का नेट बिजनेस करने के बाद 7वें दिन रात 9 बजे तक फिल्म ने 2.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस आंकड़े के साथ ‘द पैराडाइज’ की भारत में कुल नेट कमाई अब 104.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

6 दिनों में 100Cr का क्लब

6वें दिन रात 9 बजे तक फिल्म ने 3.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे इसका कुल आंकड़ा 100.91 करोड़ रुपये हो गया था. मिक्स्ड वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में ही 100 करोड़ का माइलस्टोन हासिल करके बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत साबित कर दी.

संडे को मिला था बंपर फायदा

शुरुआती ड्रॉप के बाद वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त बाउंस बैक दिखाया. शनिवार (तीसरे दिन) 15.25 करोड़ बटोरने के बाद रविवार (चौथे दिन) को फिल्म ने 15.70 करोड़ का पीक कलेक्शन किया. हालांकि, सोमवार (5वें दिन) को कमाई घटकर 5 करोड़ पर आ गई, जो वीकेंड के मुकाबले काफी कम थी.

---विज्ञापन---

सिकंदराबाद की डार्क-वायलेंट कहानी

2 घंटे 54 मिनट की इस एक्शन फिल्म का ताना-बाना 1980 के दशक में सिकंदराबाद के एक काल्पनिक इलाके ‘पैराडाइज’ के आसपास बुना गया है. फिल्म में नानी का खूंखार अंदाज ‘जादल’ (Jadal) और नेगेटिव शेड में राघव जुयाल की माइंड-ब्लोइंग परफॉर्मेंस के बीच का क्लैश दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

‘दृश्यम 3’ से होगी टक्कर

ट्रेड पंडितों का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लग सकता है. बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) थिएटर्स में एंट्री मारने वाली है, जिससे नानी की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलेगा.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 10:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola