---विज्ञापन---

वो स्टार्स जिन्हें Ekta Kapoor ने दिया ब्रेक, आज हैं सुपरहिट,एक ने तो राजनीति में गाड़े झंडे

Ekta Kapoor: एकता कपूर वो नाम है जिसने एक नहीं न जाने कितने ही लोगों को ब्रेक दिया, वो सभी लोग अब सुपरहिट स्टार्स बन गए हैं, कुछ ने तो राजनीति में भी कदम रख लिया है।

Ekta Kapoor

Ekta Kapoor: एकता कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का पार्ट 1 साल 2010 में आया था, जिसे लोगों ने पसंद भी किया था। अब लंबे इंतजार के बाद यानी पूरे 14 साल के बाद फिल्म का पार्ट 2 यानी ‘लव सेक्स और धोखा 2’ रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी पर सेंसर बोर्ड की कैंची खूब चली है। आपको पता हो कि एकता कपूर द्वारा निर्मित मूवी में 8 नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता ने कई लोगों का करियर बनाया है। आइए जानते हैं कि किन-किन लोगों का करियर एकता कपूर ने बनाया है।

स्मृति ईरानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का जिन्हें एकता कपूर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी का रोल ऑफर किया था। इस नाटक से एक्ट्रेस घर-घर में फेमस हो गईं, और हर कोई उन्हें तुलसी के नाम से जानने लगा। हर सास की यही इच्छा होने लगी की बहू हो तो तुलसी जैसी। एक्ट्रेस ने एक्टिंग की पारी खेलने के बाद राजनीति में अपना हुनर दिखाया है।

राजकुमार राव

एकता कपूर ने राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) को भी उनके एक्टिंग करियर में मदद की और साल 2010 में आई लव सेक्स और धोखा नें उन्हें कास्ट किया। स्त्री फिल्म के अलावा एक्टर ने और भी कई सारी फिल्मों में अपना परमच दिखाया है। उनकी शानदार एक्टिंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के बाद ओटीटी पर भी एक्टर ने अपना सिक्का जमाया है।

अंकिता लोखंडे

वीर सावरकर से चर्चा में आई अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande)  को भी एकता कपूर ने ही पवित्र रिश्ता मेंं कास्ट किया था, इसके बाद वो फेमस हो गईं। बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ विवादों में छाई अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अगर ये कहा जाए कि वो भी एकता की ही खोज है तो कुछ गलत न होगा।

नुसरत भरूचा

नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) वो एक्ट्रेस हैं जिनकी एक्टिंग का लोग लोहा मानते हैं, उन्होंने भी एकता कपूर के शो ‘किट्टी पार्टी’ से अपने करियर की शुरुआत की।

विद्या बालन

‘हम पांच’ टीवी शो से विद्या बालन (Vidya balan) ने अपने करियर की शुरुआत की, जो एकता कपूर का ही था। टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का परिचय दिया और आज वो एक फेमस स्टार बन गई हैं। बेशक अब उन्होंने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली है।

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) को असली पहचान एकता कपूर के शो ‘कहानी घर घर की’ से मिली, जिसमें उन्होंने पार्वती का रोल अदा किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल में भी राम कपूर के साथ काम किया और अपनी बोल्डनेस से सभी को हैरान कर दिया।

अनीता हसनंदानी

अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने एकता कपूर की फिल्म कुछ तो है से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो दूरदर्शन के शो कभी सौतन कभी सहेली में नजर आईं, और फिर नागिन में अपनी एक्टिंग दिखाई। अब एक्ट्रेस मां बन गई हैं तो पूरा ध्यान अपनी फैमिली पर दे रही हैं।

मौनी रॉय

नागिन से घर घर में फेमस हुई मौन रॉय (mouni roy) भी एकता कपूर की ही खोज थी, जिसे उन्होंने कहानी घर-घर की से लॉन्च किया था।

नागिन के रूप में दर्शकों की वो पहली पसंद बन गई हैं, हालांकि अब उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री मार ली है। वहीं एक्ट्रेस ने शादी कर ली है, और अपने हसबैंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Bade Miyan Chote Miyan’ या ‘Maidaan’ कौन मारेगा बाजी!

First published on: Apr 06, 2024 05:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.