Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

8 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जानिए अब तक कितना किया कलेक्शन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8 Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक 49.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. आइए जानते हैं 8वें दिन का कलेक्शन.

---विज्ञापन---

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8 Box Office Collection
'एक दीवाने की दीवानियत' का आंठवें दिन का कलेक्शन (Photo Source- IMDB)

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8 Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने 9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी होती नजर आई. रिलीज के आठ दिन बीत चुके हैं और फिल्म अभी भी 50 करोड़ क्लब से थोड़ी पीछे है. आइए जानते हैं इसके आठवें दिन की कमाई का हाल

आंठवें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है. सैकनिल्क.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने आंठवें दिन सिर्फ 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने के लिए इसे 65 लाख रुपये और कमाने की जरुरत है. आपको बता दें कि कमाई के ये नंबर इंडियन नेट कलेक्शन के हैं. वहीं, सिनेमाघरों में इसके ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो 12.49, दोपहर के शो 29.99%, शाम के शो  28.77% और रात के शो 39.94% रहे. फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---

अब तक की कमाई का गणित समझें

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई थी. दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़ और चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये कमाए. पांचवें दिन इसका कलेक्शन 6.25 करोड़ और छठे दिन 7 करोड़ रुपये था. सांतवे दिन फिल्म ने सबसे कम कमाई की महज 3.5 करोड़ कमाए और आंठवें दिन इसने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की. इन आठ दिनों की कुल कमाई को मिलाकर फिल्म ने अब तक 49.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

ये भी पढ़ें:-Thamma Box Office Collection Day 8: ‘थामा’ ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री, आठवें दिन का कलेक्शन आया सामने

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2025 10:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola