Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Eid 2025 पर दिखना है यूनिक और हैंडसम, तो बॉलीवुड एक्टर्स के ये 5 एथनिक लुक करें ट्राई

Eid 2025 के खास मौके पर हम लड़कों के लिए ईद आउटफिट लेकर आए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के इन आउटफिट को रिक्रिएट कर आप भी क्लासी और हैंडसम लगेंगे।

---विज्ञापन---

ईद का त्योहार देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में ईद (Eid 2025) के दिन मुस्लिम लोग सज-धजकर तैयार होते हैं। वहीं लड़के अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि ईद पर क्या पहने और क्या न पहनें? आज हम आपकी कंफ्यूजन दूर करने जा रहे हैं। आप इस ईद के मौके पर बॉलीवुड एक्टर्स से एथनिक आउटफिट आइडिया ले सकते हैं। इन लुक्स को रिक्रिएट कर आप भी किसी हीरो से कम नहीं लगेंगे। आइए इन लुक्स पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: 27 की उम्र में पति को खोया, दूसरी शादी के बाद भी कोख सूनी; स्मिता पाटिल से खास कनेक्शन

---विज्ञापन---

कार्तिक आर्यन

कार्तिक का ये ग्रे और येलो कुर्ता ईद पर पहनने के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसके बॉटम में आप व्हाइट कलर का पजामा कैरी कर सकते हैं। कुर्ते के बॉर्डर पर व्हाइट कलर की कढ़ाई ने इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं। अगर आप कुछ अलग की तलाश में हैं तो ये लुक आपके लिए बेस्ट है।

---विज्ञापन---

शाहरुख खान

अगर आप ईद पार्टी लुक पर हैवी आउटफिट कैरी करना चाहते हैं तो शाहरुख का ये शेरवानी और पठानी सलवार लुक आपके लिए अच्छी चॉइस है। व्हाइट और ग्रीन का ये कॉम्बीनेशन आपके लुक को बेहतरीन बना देगा। वहीं व्हाइट पठानी सलवार के साथ आप इस लुक को कैरी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

सलमान खान

सलमान खान का ये ऑलिव ग्रीन कुर्ता और पठानी सलवार भी ईद के लिए एक यूनिक चॉइस है। इसे पहन आप भी ‘सिकंदर’ की तरह हैंडसम लगेंगे। इस आउटफिट को आप ईद पार्टी में आराम से कैरी कर सकते हैं। इस ईद ‘भाईजान’ के इस लुक को ट्राई कर आपकी ईद यादगार बन जाएगी।

---विज्ञापन---

रोहित सर्राफ

रोहित का इस ब्लू कुर्ता और व्हाइट पजामा सेट को आप ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप काफी क्लासी और हैंडसम लगेंगे। वहीं त्योहार के मौके पर इस आउटफिट को कैरी करना एक बेस्ट चॉइस साबित होगी। पैरों में जूतियों के साथ आप अपने इस लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

इब्राहिम अली खान

इब्राहिम का ये लखनऊ की कढ़ाई का कुर्ता लुक भी काफी यूनिक है। इस लुक में आप औरों से काफी अलग लगेंगे और ये फुल ईद वाइब्स भी देगा। ये लाइट ब्राउन कलर का आउटफिट वाकई आपकी ईद को यादगार बना देगा। इस ईद पर ये लुक जरूर ट्राई करें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘काफी कंट्रोवर्सी देख चुके हम’, सलमान खान ने सिकंदर के इवेंट पर ऐसा क्यों कहा?

First published on: Mar 29, 2025 12:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola