---विज्ञापन---

Divya Agarwal Varun Sood Sister Twitter War: दिव्या अग्रवाल के पोस्ट से फूटा लोगों का गुस्सा, उड़ाया था मजाक

Divya Agarwal Varun Sood Sister Twitter War: वरुण सूद की बहन अक्षिता सूद ने रियालिटी शो की फेमस पर्सनालिटी दिव्या अग्रवाल पर उनके खानदानी गहने रख लेने का आरोप लगाया है। गहने मांगने के बाद छिड़ा कोल्ड वॉर टीवी रियालिटी शोज का पॉपुलर चेहरा दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। […]

Divya Agarwal Varun Sood Sister Twitter War
Divya Agarwal Varun Sood Sister Twitter War

Divya Agarwal Varun Sood Sister Twitter War: वरुण सूद की बहन अक्षिता सूद ने रियालिटी शो की फेमस पर्सनालिटी दिव्या अग्रवाल पर उनके खानदानी गहने रख लेने का आरोप लगाया है।

गहने मांगने के बाद छिड़ा कोल्ड वॉर

टीवी रियालिटी शोज का पॉपुलर चेहरा दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने अपने लॉन्ग टाइम फ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली। अब वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से उनके खानदानी जेवर मांग लिए हैं जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल छाई हुई हैं। दोनों के बीच कोल्ड वार छिड़ गई है।

पिछले साल हो गया था वरुण-दिव्या का ब्रेकअप

बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन मार्च 2022 में दिव्या ने ब्रेकअप की खबरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। दोनों की ब्रेकअप की खबरों से काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ था। ब्रेकअप के कुछ ही महीने बाद दिव्या ने अपने पुराने दोस्त अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ सगाई कर ली थी। अब वरुण की बहन ने दिव्या से अपने खानदानी गहने मांगे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बीच खूब बहसबाजी हो रही है।

यह भी पढ़ेंः अपने हीरो के गाने पर जैकलीन फर्नांडिस ने दिखाया ग्लैमर, देखिए Video

अक्षिता सूद (Akshita Sood) ने ट्वीट करके मांग लिए गहने

वरुण सूद की बहन अक्षिता सूद ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दिव्या अग्रवाल उनके खानदानी गहने वापस नहीं कर रही हैं। वो आगे कहती हैं कि 10-15 दिन से उनके मैनेजर के पास भी मैसेज किया जा रहा है, लेकिन वह रिप्लाई नहीं कर रही हैं। बस फिर क्या था लोगों ने दिव्या अग्रवाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया और दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद की बहन के बीच कोल्ड वार शुरू हो गई है।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agrawal) ने भी किया रिप्लाई

इतना ही नहीं दिव्या अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर उसका रिप्लाई दिया है। एक ट्वीट में दिव्या अग्रवाल ने वरुण के परिवार की खानदानी ज्वेलरी की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “ज्वेलरी को वापस कर रही हूं” साथ ही उन्होंने इमोजी का इस्तेमाल करते हुए तंज भी कसा है। ये देख कर ट्रोलर्स से रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत दिव्या को उनके पोस्ट को ट्रोल कर दिया है।

लोगों ने कर दिया दिव्या अग्रवाल को ट्रोल (Troll)

इस पर एक्ट्रेस ने कहा, हां तो एक साल बाद याद आया? जीने दो भाई… मेरी मैनेजर हॉस्पिटल में है। एक और ट्वीट में दिव्या ने लिखा, “मुझे याद भी नहीं था। मैंने कभी उनसे मांगा नहीं। मैंने कभी उसे पहना भी नहीं। अब एक साल हो गए हैं। मेरी मैनेजर ईशा हॉस्पिटल में है। उस बेचारी ने कॉल करके रिमाइंड कराया था, लेकिन एक मिनट, अगर ये इतना जरूरी था तो क्यों दिया?”

First published on: Feb 23, 2023 05:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.