Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

77 साल के मशहूर डायरेक्टर ने लिया संन्यास, अब कभी नहीं करेंगे फिल्म का निर्देशन

90 के दशक में हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाले इस 77 साल के डायरेक्टर ने निर्देशन छोड़ने का फैसला ले लिया है.

---विज्ञापन---

Mahesh Bhatt confirms he'll never direct again

90 के दशक में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में देने वाले इस निर्देशन ने अब डायरेक्शन से दूरी से बनाने का फैसला ले लिया है. सड़क, आशिकी, दिल है की मानता नहीं, राज और जख्म जैसी कई शानदार फिल्मों के डायरेक्टर महेश भट्ट ने अब निर्देशन की दुनिया को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया. इस फैसला के पीछे उन्होंने एक बड़ी वजह भी बताई.

महेश भट्ट ने निर्देशन से लिया संन्यास

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट से हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या वो दोबारा डायरेक्शन में लौटेंगे? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, नहीं, क्योंकि फिल्मों के बारे में इतने जोश के साथ बात करना बहुत ही सुकून देने वाला है.

---विज्ञापन---
Mahesh Bhatt

महेश भट्ट ने बताई रिटायरमेंट की वजह

आगे जब उनसे ये पूछा गया कि उनके डायरेक्टर की पोस्ट से रिटायरमेंट लेने की वजह क्या है, तो महेश भट्ट ने कहा, “जहां जिंदगी है, वहां जान है. जब आपको पहले से ही यह बताया जाता है कि आपको क्या करना है, जहां पहले से ही कंटेंट डिजाइन किए जा चुके हैं, वहां पर कलाकार की भूमिका क्या रह जाती है.” महेश भट्ट ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री अब बदल रही है और उन्हें नहीं लगता कि हिंदी सिनेमा किसी निराशाजनक समय में है, वो ग्रो कर रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 02, 2026 11:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola