Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dharmendra Birthday: खंडाला के फार्म हाउस पर नहीं, अब यहां मनाया जाएगा धर्मेंद्र का जन्मदिन

Dharmendra 90th Birthday: बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र जी अब हमारे बीच नहीं रहे. 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन होगा. मुंबई में उनका जन्मदिन मनाया जएगा.

---विज्ञापन---

Dharmendra 90 birthday

Dharmendra 90th Birthday: बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. 8 दिसंबर को वो अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. बता दें कि देओल परिवार उनके जन्मदिन की तैयारी जोरों से कर रहा है. मुंबई में धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाया जाएगा. इस खास मौके पर देओल परिवार ने फैंस को भी आमंत्रण दिया है, जो उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. पहले ये सेलिब्रेशन धर्मेंद्र के खंडाला स्थित फार्महाउस में आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसे मुंबई में करने का फैसला लिया गया है.

रिपोर्ट की माने तो धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता की स्मृति में ये आयोजन कर रहे हैं. दोनों भाई चाहते हैं कि एक्टर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें. इसलिए उन्होंने फैंस के लिए भी इस कार्यक्रम के दरवाजे खोल दिए हैं, ताकि वो धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ परिवार से भी मिल सकें. बता दें बॉलीवुड के सबसे चाहते सुपरस्टार धर्मेंद्र ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका अंतिम संस्कार भी निजी तौर पर किया गया था, जिसके बाद कई फैंस ने देओल परिवार पर गुस्सा भी जाहिर किया था. हालांकि लोग इस आयोजन के जरिए धर्मेंद्र को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे.

---विज्ञापन---

बता दें कि ये कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगा. इसमें आम लोग सीधे आ सकते हैं. इसके लिए किसी पास या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन की याद में ये खास आयोजन किया जा रहा है.

First published on: Dec 07, 2025 04:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola