Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के विनर गौरव खन्ना की जीत के 5 बड़े कारण

Celebrity MasterChef Winner: 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली है। गौरव खन्ना शो जीत गए हैं, चलिए वो 5 कारण बनाते हैं, जो उनकी जीत के कारण बने हैं।

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef Winner: ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली है। गौरव खन्ना शो जीत गए हैं और उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को पछाड़ दिया है। गौरव खन्ना ने  में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से न सिर्फ जजों को इंप्रेस किया, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। गौरव खन्ना की जीत के पीछे कई कारण हैं, जो उन्हें एक परफेक्ट विनर बनाते हैं। आइए जानते हैं वो 5 मुख्य कारण क्या है?​

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री से संन्यास लेंगी Bharti Singh, कॉमेडी क्वीन का शॉकिंग खुलासा

---विज्ञापन---

जजों को किया इंप्रेस 

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के जज रणवीर बरार और विकास खन्ना ने कई मौकों पर गौरव ने उनकी प्रतिभा पर शक जताया है, लेकिन हर बार गौरव ने अपनी मेहनत और लगन से उन्हें गलत साबित किया। एक एपिसोड में रणवीर बरार ने खुद उनकी तारीफ में ‘चम्मच वाली वाहवाही’ दी और उन्हें गले लगाया था। ​

गौरव ने नहीं मानी हार

टीवी एक्टर गौरव खन्ना खाना बनाने में भी माहिर हैं और उन्होंने वो इस शो में साबित किया है। गौरव खन्ना की यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी रही है और कई बार उनकी डिशेज को आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर हार से सीख लेकर खुद को बेहतर साबिक किया है।

---विज्ञापन---

टीम लीडरशिप में क्वालिटी

एक विनर की सबसे अच्छी बात ये होती है कि वो टीम के साथ कैसा है। इस मामले में टीम चैलेंज के दौरान हर बार गौरव को टीम का कैप्टन बनाया गया। उन्होंने बेहतरीन लीडरशिप स्किल्स दिखाते हुए न सिर्फ टीम को सही गाइड किया, बल्कि अपनी सूझबूझ से चैलेंज को भी जीता।

---विज्ञापन---

कुकिंग के साथ एंटरटेनमेंट

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर गौरव खन्ना की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो कुकिंग के साथ-साथ लोगों को एंटरटेन भी करते थे। शो के दौरान गौरव को शेफ रणवीर बरार की मिमिक्री करते देखा सभी हंस पड़े थे। गौरव की हाजिरजवाबी ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

---विज्ञापन---

शानदार प्रजेंटेशन

गौरव खन्ना ने शो में बताया कि वो कलर ब्लाइंड हैं, उसके बावजूद उनकी डिश की प्रजेंटेशन  में कभी कोई कमी देखने को नहीं मिली। हालांकि इस वजह से कई बार उनकी प्रजेंटेशन स्किल्स पर भी सवाल खड़े हुए थे, फिर भी वो हर बार सबको हराकर आगे बढ़ते गए।

यह भी पढ़ें: Sunny Deol की ‘जाट’ पर क्या बोलीं हेमा मालिनी, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2025 09:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola