Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री से संन्यास लेंगी Bharti Singh, कॉमेडी क्वीन का शॉकिंग खुलासा

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह लाखों दिलों की धड़कन हैं और लंबे समय से वो टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं। मगर इस बीच भारती सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो टीवी को अलविदा कह देंगी।

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 11, 2025 16:03
Share :
bharti singh

टीवी की दुनिया की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह अपने एक हालिया बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। भारती सिंह को कॉमेडी क्वीन कहा जाता है, वो एकलौती फीमेल कॉमेडियन है। जिन्होंने कॉमेडी की दुनिया में अपना इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है, आज दुनियाभर में लोग उनके दीवाने हैं। इन दिनों भारती सिंह ‘लाफ्टरशेफ सीजन 2’ में नजर आ रही हैं, जहां वो अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत रही हैं। भारती सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कॉमेडी छोड़ने के फैसले के बारे में बात की है।

भारती सिंह छोड़ देंगी इंडस्ट्री?

टीवी और रियलिटी शोज में आज कॉमेडियन भारती सिंह के नाम का डंका बजता है और लोग उनकी होस्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के फैन हैं। भारती और उनके पति हर्ष दोनों की कॉमेडी और केमिस्ट्री लोगों को बहुत अच्छी लगती है और आज यह दोनों टीवी के पॉपुलर कपल बन चुके हैं। भारती सिंह ने बॉलीवुड बबल टेली को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फ्यूचर प्लॉनिंग के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया है कि जब उनका बेटा गोला 13 साल का हो जाएगा। तब वो इंडस्ट्री से दूरी बना लेंगी। उनके 13 साल के होने में अभी 8 से 10 साल है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Good Bad Ugly ने पहले दिन Jaat का निकाला दम, क्यों सनी देओल का नहीं चला जादू? ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2025 04:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola