Wednesday, 14 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss में Nakul Dhull ने मचा दिया बवाल, Gullu संग हुई ऐसी भिड़ंत…पूरा घर बन गया अखाड़ा !

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली, जो बहस से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। दरअसल, विवाद की शुरुआत काजी तौकीर को लेकर हुई थी। इस दौरान माही विज भी नकुल पर भड़क गईं। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की पुरानी अनबन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकुल को घर से बाहर कर दिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 14, 2026 16:25
Share :
Nakul Dhull-Gullu

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार घर में गुल्लू और नकुल धुल के बीच ऐसी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि मामला बहस से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों को लड़ता देख घरवाले भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं, माही विज भी गुस्से में नकुल पर हाथ उठाती नजर आईं। दरअसल, बवाल की शुरुआत काजी तौकीर से हुई। नकुल ने स्काउट ओपी को बताया कि काजी उनका मजाक बना रहे हैं। इसके बाद स्काउट, काजी से सवाल करने पहुंचे। इसी दौरान नकुल और गुल्लू के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते फिजिकल फाइट में बदल गई। घरवालों ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की पुरानी अनबन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बहस के दौरान गोवा का जिक्र और गुल्लू का नकुल को ‘स्टोरी का गुंडा’ कहना चर्चा में है। हालांकि, दोनों के बीच पहले से दुश्मनी होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिजिकल फाइट के बाद नकुल को घर से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब चर्चा है कि कप्तान स्काउट ओपी को मिली स्पेशल पावर नकुल की वापसी का रास्ता खोल सकती है।

First published on: Oct 14, 2026 04:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो