Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षरा सिंह ने गुपचुप रचा ली शादी? मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहन दुल्हन बनीं एक्ट्रेस, जानें पूरा सच

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जो अब बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाने की तैयारी में हैं. उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिसपर फैंस सवाल पूछ रहे हैं.

Akshara Singh
Akshara Singh, Photo Credit- @singhakshara

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और शानदार अंदाज से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाने की तैयारी कर रही हैं. इस बीच नवरात्रि के मौके पर अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो आते ही छा गईं हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस लाल साड़ी पहनकर नई दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं. उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.

लाल साड़ी में अक्षरा का खूबसूरत अंदाज

अक्षरा सिंह ने नवरात्रि के खास मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. हाथों और पैरों में आलता, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने अक्षरा का अंदाज किसी नई दुल्हन से कम नहीं लग रहा है. उनके इस पारंपरिक लुक ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है.

---विज्ञापन---

अक्षरा ने दुल्हन लुक को किया कैरी?

अक्षरा ने अपने इस लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है. उनकी तस्वीरों में भक्ति और भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिल रही है. नवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

‘मां का रंग, मां का आशीर्वाद’

अक्षरा सिंह ने इन तस्वीरों के साथ एक खास मैसेज भी शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मां का रंग, मां का आशीर्वाद… हर बेटी में मां का स्वरूप. नवरात्रि की शुभकामनाएं! आपकी मां से क्या प्रार्थना है?’ एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ है कि वह नवरात्रि के मौके पर मां के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर कर रही हैं. उनकी तस्वीरों के साथ ये मैसेज भी लोगों को इंप्रेस कर रहा है. फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

मंगलसूत्र और सिंदूर देख फैंस ने पूछे सवाल

अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने उनके लुक की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद खूबसूरत बताया, तो किसी ने ‘जय माता दी’ लिखकर मां के प्रति अपनी भक्ति को जाहिर किया, तो एक्ट्रेस की जमकर तारीफें भी की.

तस्वीरों में अक्षरा के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर दिखा

हालांकि, तस्वीरों में अक्षरा के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर देखकर कुछ फैंस के मन में सवाल भी उठने लगे. लोगों ने पूछा कि क्या बिना शादी किए भी सिंदूर और मंगलसूत्र पहना जा सकता है. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

---विज्ञापन---

अक्षरा ने मां की भक्ति का किया जिक्र

बहराहल, अक्षरा ने ये तस्वीरें नवरात्रि के मौके पर शेयर की हैं और उनके कैप्शन में मां की भक्ति का जिक्र है. ऐसे में उनके इस लुक को शादी से जोड़कर देखना सही नहीं होगा. फिलहाल, एक्ट्रेस की ओर से फैंस के इन सवालों पर कोई जवाब सामने नहीं आया है.

भोजपुरी से बॉलीवुड तक अक्षरा का सफर

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. फिल्मों और गानों के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट को शेयर करती रहती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुकीं हैं. अक्षय कुमार के बाद श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने को लेकर भी वह चर्चा में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 14, 2026 01:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो