Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उन्होंने मुझे एक शादी…’ Sky Force एक्टर संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं Manushi Chhillar?

Manushi Chhillar: स्काई फोर्स एक्टर वीर पहाड़िया और सम्राट पृथ्वीराज चौहान एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर के डेटिंग रूमर्स ने भी जोर पकड़ा हुआ है। अब पहली बार एक्ट्रेस मानुषी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और इसके साथ ही उन्होंने वीर को अपना अच्छा दोस्त बताया है।

---विज्ञापन---

manushi Chhillar
manushi Chhillar

Manushi Chhillar: बॉलीवुड गलियारों में डेटिंग रूमर्स का फैलना काफी आम है, किसी एक्टर और एक्ट्रेस को साथ देखते ही अगले दिन उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल जाती है। चाहे फिर वो कार्तिक आर्यन और उनकी को-स्टार श्रीलीला हो या फिर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी ही क्यों ना हो। पिछले कुछ समय से स्काई फोर्स एक्टर वीर पहाड़िया और सम्राट पृथ्वीराज चौहान एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर के डेटिंग रूमर्स ने भी जोर पकड़ा हुआ है, जब से दोनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में साथ में एन्जॉय करते देखा गया था। इतने समय बाद अब एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने वीर पहाड़िया संग अपने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है, आइए जानते हैं कि वीर और मानुषी की डेटिंग रूमर्स का सच क्या है?

यह भी पढ़ें: IIFA Awards Winners List 2025: विक्रांत, कृति सेनन ने जीता OTT के लिए अवॉर्ड, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं मानुषी

मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। मानुषी एक बार फिर डेटिंग रूमर्स की वजह से चर्चा में आ गई हैं। मानुषी को अक्सर ही वीर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस ने उनके साथ डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया है। मानुषी ने उनको अपना सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया है। मानुषी ने कहा, ‘हे भगवान, बेचारा वीर। ऐसा नहीं हो सकता। नहीं, बिल्कुल नहीं। वह एक अच्छा दोस्त है। वह इतना प्यारा था कि उसने मुझे एक शादी के दौरान कंपनी दी, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी। बस इतना ही। लड़के के साथ मेरी यही सिर्फ बातचीत है।’

---विज्ञापन---

मानुषी ने अफवाहों को किया खारिज (Manushi Chhillar)

अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली मानुषी छिल्लर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में मानुषी छिल्लर ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। मानुषी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कैसे लोगों की सोच उनकी दोस्ती को गलत तरीके से पेश करती है और इसे लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा सवाल भी उठाया।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा सवाल

मानुषी ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में जो भी बातें लिखी जा रही हैं, उनमें से कुछ बातें पूरी तरह से गलत और झूठी हैं। अगर मैं अपनी गर्ल फ्रेंड्स के साथ अपना ज्यादा टाइम स्पेंड करती हूं या फिर उनके साथ पार्टी करती दिखाई देती हूं, इसका यह मतलब तो नहीं है कि मुझे लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है? वहीं, अगर में अपने किसी लड़के दोस्त के साथ दिखती हूं, तो उसका यह मतलब नहीं है कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? ‘

यह भी पढ़ें: मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर गिरफ्तार, पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma के साथ फ्रॉड का है आरोप

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2025 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola