Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: ‘इतनी भोली मत बन…’, तान्या मित्तल और अमाल मलिक में फिर हुई तीखी बहस

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस होते दिख रही है.

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक के खत्म होने के बाद फिर से घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं. फैमिली वीक के दौरान जहां घर के सभी सदस्य हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे थे. वहीं, वीकेंड के वार के बाद से बीबी हाउस में फिर से लड़ाई-झगड़े का दौर शुरू हो गया है. इस बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें टिकट टू फिनाले और नोमिनेशन टास्क की झलक देखने को मिली. जहां एक बार फिर तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस हुई.

नोमिनेशन टास्क की झलक

प्रोमो में बिग बॉस एक-एक करके सभी घरवालों को कंफेशन रूम में बुलाते हैं, जहां बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट से सवाल करते हैं कि वे घर के किन सदस्यों को नॉमिनेट करना चाहते हैं. तान्या मित्तल ने कंफेशन रूम में बिग बॉस से कहती है कि ‘मुझे छोड़कर मैं बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट करना चाहूंगी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ये एक युग का अंत है…’, Dharmendra के निधन पर भावुक हुए करण जौहर, बोले- ये खालीपन

तान्या ने किया मालती को नॉमिनेट

इसके बाद घर के लिविंग एरिया में एक स्टैम्प रखा गया. यहां सभी घरवालों से कहा गया कि वो जिस सदस्य को नॉमिनेट करना चाहते हैं, उसके चेहरे पर नॉमिनेशन स्टैम्प लगाना होगा. इस दौरान तान्या मित्तल ने मालती चाहर को नॉमिनेट करते हुए उसके होठों पर स्टैम्प लगा दिया. इस पर मालती ने तान्या को बत्तमीज कहा.

---विज्ञापन---

भोली मत बन…

इसके बाद अमाल ने भी तान्या को कहा कि वो गलत कर रही हैं. जिस पर तान्या ने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया. फिर अमाल कहते हैं कि ‘बेवकूफ है… इतनी भोली मत बन कि तुझे पता नहीं है कि तू क्या कर रही हैं.’

टिकट टू फिनाले टास्क शुरू

शो में टिकट टू फिनाले टास्क शुरू हो गया है. टास्क शुरू होने से पहले, बिग बॉस ने घरवालों से वोट करने के लिए कहा कि शहबाज और मालती को शामिल किया जाए या नहीं. ज्यादातर कंटेस्टेंट ने अशनूर और फरहाना को छोड़कर उन दोनों के लिए वोट किया. मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में टिकट टू फिनाले टास्क की झलक दिखाई गई.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 24, 2025 04:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो