Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18: इन तीन कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेट की तलवार, क्या फिनाले से पहले पलटेगा गेम?

Bigg Boss 18 के 14वें हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। फिनाले से पहले तीन लोगों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है।

---विज्ञापन---

bigg boss 18
bigg boss 18

Bigg Boss 18 के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। घर में बचे 9 कंटेस्टेंट अपना गेम काफी सेफ खेल रहे हैं। हालांकि फिनाले के लिए उन्हीं में से टॉप 5 चुने जाएंगे। घर में सभी कंटेस्टेंट के ऊपर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी गई है। 14वें हफ्ते में तीन लोग डेंजर जोन में आ गए हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन होता है बाहर।

ये तीन लोग हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 से जुड़ी अपडेट देने वाले पेज Livefeed Updates ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में 14वें हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट के नाम की जानकारी दी गई है। एक्स अकाउंट द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक इस हफ्ते रजत दलाल, श्रुतिका और चाहत को नॉमिनेट हुए हैं। इन तीन लोगों में से किसी एक का जाना तय हो गया है। इन तीन में से कोई भी बेघर होता है तो उसके बाद बिग बॉस का पूरा गेम पलट जाएगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या था नॉमिनेशन टास्क?

बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में एक ग्रुप को एक्टिविटी एरिया में बुलाया जाता है। इस ग्रुप में से किसी एक कंटेस्टेंट को टेलीफोन बूथ के अंदर जाकर हेडफोन पहनकर समय गिनना होता है। वहीं बाकी के दो कंटेस्टेंट बूथ से बाहर होते हैं। दो ग्रुप गार्डन एरिया में रहते हैं उसके बाद वो भी बारी -बारी से एक्टिविटी एरिया में आते हैं। वो लोग टेलीफोन बूथ के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट बात करेंगे ताकि उनके ध्यान भटकाया जा सके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 18: सोनू सूद के सामने खुली 5 कंटेस्टेंट की पोल

---विज्ञापन---

किस ग्रुप में कौन?

बिग बॉस ने इस टास्क के लिए तीन ग्रुप बनाए। ग्रुप बनाते हुए बिग बॉस कहते हैं कि इस सीजन में हमारे पास 2 ग्रुप और कुछ इंडिविजुअल हैं। ग्रुप, “विवियन, ईशा और अविनाश।” ग्रुप, “करणवीर, शिल्पा और चुम।” ग्रुप, “रजत, श्रुतिका और चाहत” तीसरे ग्रुप के लोगों के अकेले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं टास्क में जिस ग्रुप का 13 मिनट के करीब नहीं पूरा होगा वो पूरा ग्रुप नॉमिनेट हो जाता है। इस टास्क के लास्ट में ग्रुप 3 के लोग नॉमिनेट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की गेम की 5 कमियां, सलमान ने कहा- गेम ओवर

---विज्ञापन---
First published on: Jan 06, 2025 07:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola