Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बाथरूम सीन का क्या है सच? Chum को Karanveer के दिए लव-बाइट का मीडिया ने किया पर्दाफाश

Bigg Boss 18 में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है जिसमें मीडिया ने करण और चुम पर निशाना साधा है। दोनों के बाथरूम सीन और लव-बाइट पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं कि मीडियाकर्मियों ने कौन सा बवाल काटा है।

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 में करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा रही है। दोनों के बीच रिलेशन और नजदीकियों ने न सिर्फ घरवालों का बल्कि बाहर वालों का भी ध्यान खींच रहा है। अब फिनाले वीक के दौरान मीडिया राउंड में भी दोनों से उनके बाथरूम सीन और लव-बाइट पर सवाल उठाए। आइए देखते हैं कि चुम और करणवीर ने क्या जवाब दिया है।

करणवीर और चुम के बाथरूम में लॉक होने का मामला

करणवीर मेहरा और चुम के एक ही बाथरूम में जाकर लॉक हो जाने वाले सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर फिनाले वीक में आए मीडियाकर्मियों ने धावा बोला। इसके साथ ही करणवीर की चुम के हाथ पर दी गई लव-बाइट को लेकर भी कई सवाल उठाए गए। मीडिया ने करणवीर और चुम के रिश्ते को लेकर सवाल किए कि उनके बीच आखिर किस तरह का रिश्ता है।

---विज्ञापन---

चुम का बयान: सिर्फ एक फ्रेंडली रिलेशनशिप

मीडिया द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुम दरांग ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने और करणवीर ने कुछ भी गलत नहीं किया। यह सब एक फ्रेंडली तरीके में हुआ था। दोनों साथ में मस्ती करते रहते हैं और ये सब मजाक का पार्ट था। चुम ने आगे कहा कि वह और करणवीर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और बाहर जाकर अपने रिश्ते के बारे में सोचेंगे।

विवियन के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाने के आरोप

मीडियाकर्मियों ने करणवीर मेहरा पर यह आरोप भी लगाए कि उन्होंने विवियन के खिलाफ पैसे देकर नेगेटिविटी फैलाने की कोशिश की। इस पर करणवीर ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह खुद का पीआर कराएं। विवियन के खिलाफ किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाने का सवाल ही नहीं उठता।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  कब और कितने बजे होगा Bigg Boss 18 का Grand Finale, जानें सलमान खान के शो की डिटेल्स

करणवीर और विवियन के रिश्ते पर सवाल

मीडिया ने करणवीर से विवियन के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी सवाल किए। इस पर करणवीर ने किसी भी तरह के निगेटिव चीजें फैलाने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों पर किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। एक्टर ने विवियन के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट की तरह ही बताया।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: साउथ सुपरस्टार समेत परिवार के लोगों पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

First published on: Jan 13, 2025 04:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola