Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या सच में Celebrity MasterChef छोड़ रहीं Dipika Kakar? असली वजह आई सामने, करीबी ने किया रिवील

Dipika Kakar in Celebrity MasterChef: दीपिका कक्कड़ ने भी शो से दूरी बना ली है। उनके करीबी दोस्त ने खुलासा किया है। आइए आपको भी बताते आखिर पूरा मामला है?

---विज्ञापन---

Dipika Kakar in Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने इस शो में चार साल बाद टीवी पर कमबैक किया। वहीं शो में उनकी काफी तारीफ भी की गई। अब एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबर सामने आ रही है। दीपिका के करीबी ने भी इस पर मुहर लगा दी है कि उन्होंने शो से अलविदा ले लिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ने छोड़ा शो! Celebrity Masterchef के टॉप 9 कंटेस्टेंट्स कौन?

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने दी रेस्ट की सलाह

दरअसल दीपिका के कंधे में कुछ दिन पहले चोट लग गई थी। इसकी जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में दी थी। उन्होंने बताया था कि दीपिका को डॉक्टर ने रेस्ट करने की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने इसके बावजूद भी शूटिंग रखने की कोशिश की थी, लेकिन अब वो शो के एक एपिसोड में गायब दिखीं।

उषा नाडरेकर ने किया रिवील

वहीं शो की कंटेस्टेंट उषा नाडरेकर ने भी दीपिका के शो छोड़ने पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि वो कंधे के दर्द के चलते बीच में गायब रही थीं। उसके बाद लगा था कि सब सही हो जाएगा, लेकिन उनका दर्द और ज्यादा बढ़ गया। अब दीपिका ने शो छोड़ने का फैसला किया है। वो शो में नहीं दिखेंगी।

---विज्ञापन---

कौन-कौन कंटेस्टेंट्स शो में बचे?

बता दें अगर दीपिका शो में नहीं लौटती हैं तो तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, कबिता सिंह, फैसल शेख जैसे ही सितारे रह जाएंगे। इससे पहले चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत शो से एलिमिनेट हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में मशहूर फूड इन्फ्लुएंसर के बेटे का निधन, सदमे में मां, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

First published on: Feb 20, 2025 09:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola