Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी की तमन्ना भाटिया! ‘आज की रात’ गाने पर रानी चटर्जी ने किया जोरदार डांस, वायरल हो गया Video

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हिट गाने 'आज की रात' पर शानदार डांस किया है. एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें भोजपुरी की तमन्ना भाटिया कह रहे हैं.

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Video: भोजपुरी की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहती हैं. यहां एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शत्रे करती रहती हैं. फैंस उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस की वीडियो पोस्ट की, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस वीडियो में रानी चटर्जी बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. पूरी वीडियो में एक्ट्रेस के शानदार स्टेप और मूव्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस रानी चटर्जी का ये डांस खूब पसंद कर रहे हैं. लोग उन्हें ‘भोजपुरी की तमन्ना भाटिया’ भी कह रहे.

वीडियो में ठीक तमन्ना भाटिया की तरह ही रानी चटर्जी इस गाने पर ठुमके लगा रही है. वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहने जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. उनका हर एक स्टेप काफी शानदार लग रहा है. कमेंट सेक्शन में भी लोग एक्ट्रेस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. अपने डांस का वीडियो शेयर करते हुए रानी ने लिखा, ‘आज की रील का मजा लीजिए.’

---विज्ञापन---

‘भोजपुरी की तमन्ना भाटिया’

लोग एक्ट्रेस की वीडियो पर जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा कि, ‘रानी, आप भोजपुरी की तमन्ना भाटिया हैं.’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि, ‘आपने गाने के हर मूव को बहुत ही खूबसूरती से किया है.’ बता दें कि ‘आज की रात’ गाना फिल्म ‘स्त्री 2’ से लिया गया है, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी, तमन्ना भाटिया और अपारशक्ति खुराना शामिल हैं. रिलीज होने के बाद ये गाना काफी वायरल हुआ था.

First published on: Nov 20, 2025 07:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो