Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जब माधुरी दिक्षित से तुलना पर हंसती दिखीं भारती सिंह, फैंस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' की होस्ट भारती सिंह ने जब माधुरी दिक्षित के लुक को रीक्रिएट किया। लेकिन इस दौरान फोटोग्राफर्स ने उनको ट्रोल कर दिया। 

Edited By : Kirti Soni | Updated: Apr 17, 2025 15:04
Share :

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हाल ही में अपने शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सेट पर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की माधुरी दिक्षित वाले लुक में पहुंचीं। शूटिंग से पहले जब वह बाहर मौजूद पापाराजी से मिलीं, तो एक फोटोग्राफर ने उन्हें देखकर तंज कसते हुए कहा, “उबली हुई माधुरी दीक्षित”। इस बात को सुनकर भारती का चेहरा उतर गया। उन्होंने जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जाहिर की।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने फोटोग्राफर्स की आलोचना की। किसी ने इसे घटिया और बेइज्जती भरा कमेंट बताया तो किसी ने इसे पूरी तरह से अनप्रोफेशनल करार दिया। फैंस का कहना है कि भारती जब भी साड़ी पहनती हैं, बेहद खूबसूरत लगती हैं। गौरतलब है कि भारती सिंह ने साल 2021 में इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए 20 किलो वजन घटाया था। उन्होंने 91 किलो से 71 किलो तक का सफर तय किया, और इसके बावजूद अपने फेवरेट पराठे और बटर का स्वाद नहीं छोड़ा। भारती का कहना है कि अब वह पहले से ज्यादा फिट और खुश महसूस करती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Laughter Chefs 2 में शेफ हरपाल को मिला स्पेशल सरप्राइज, कंटेस्टेंट्स भी हो गए इमोशनल

First published on: Apr 17, 2025 02:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola