Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल का रखा है ये क्यूट नाम, पहली फोटो आई सामने

अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को बेटी को जन्म दिया है और अब 25 दिन बाद केएल राहुल और एक्ट्रेस ने बेटी का नाम रिवील किया है।

---विज्ञापन---

KL RAHUL
KL RAHUL

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले महीने ही बेटी को जन्म दिया है और तभी से फैंस बेटी की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने बेबी गर्ल के जन्म के 25 दिन बाद उसकी पहली झलक दिखाई है और उसका नाम भी रिवील किया है, जिसका खूबसूरत अर्थ है। केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है और उसका नाम से भी पर्दा हटा दिया है।

यह भी पढ़ें: स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे करणवीर मेहरा के दोस्त, कीमो थैरेपी के लिए नहीं पैसे, एक्टर ने मांगी हेल्प

---विज्ञापन---

बेबी गर्ल की दिखाई पहली झलक

अथिया शेट्टी और केएल राहुल पेरेंट्स बन गए हैं और कपल ने आज एक खास मौके पर बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है। आज 18 अप्रैल को केएल राहुल का बर्थडे हैं और बेटी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें क्रिकेटर ने बेटी को अपने कंधे से लगाया हुआ है और अथिया सामने से उसे बड़े प्यार से निहार रही हैं।

---विज्ञापन---

बेटी का रखा ये क्यूट नाम

सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं और उनकी नातिन की पहली झलक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बेटी के साथ फोटो के शेयर की है और उसका नाम भी बताया है। अथिया और राहुल ने बेटी का नाम ‘इवारा’ रखा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ। ‘इवारा’ ~ ईश्वर का उपहार।’

---विज्ञापन---

अथिया शेट्टी कब बनीं मां

क्रिकेटर केएल राहुल की वाइफ और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को बेटी को जन्म दिया था। कपल ने एक पोस्ट के जरिए यह गुड न्यूज शेयर की थी। अथिया और केएल राहुल ने साल 2023 में शादी रचाई थी और अब शादी के 2 साल बाद कपल ने अपने फर्स्ट बेबी का दुनिया में स्वागत किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 X Review: ‘एक खिलाड़ी सब पे भारी…’, अक्षय कुमार की फिल्म देख क्या बोले यूजर्स?

First published on: Apr 18, 2025 02:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola