Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दो बार हुआ ब्रेस्ट कैंसर, फेल हुई दोनों किडनी, ‘बॉबी’ एक्ट्रेस ने बयां किया दिल का दर्द

Aruna Irani Cancer: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने-जानी वाली दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपनी लाइफ को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। अरुणा ईरानी ने 78 साल की उम्र में बताया है कि वो दो बार कैंसर की चपेट में आई हैं और उनकी दोनों किडनियां भी फेल हो गई थीं।

Edited By : Priyanka | Updated: Jun 17, 2025 17:06
Share :

हिना खान और दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं और लगातार अपनी हेल्थ अपडेट्स फैंस के साथ साझा कर रही हैं। मगर बॉलीवुड की एक दिग्गज एक्ट्रेस ने दो बार कैंसर से लड़ाई लड़ी है और उन्होंने किसी को बिना बताए इस दर्द को झेला है। 500 ज्यादा फिल्मों के साथ टीवी इंडस्ट्री में भी एक्ट्रेस ने अपने शानदार अभिनय और डांस से लोगों का ध्यान खींचा था। हम एक्ट्रेस अरुणा ईरानी की बात कर रहे हैं,जिन्होंने अब 78 साल की उम्र में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

दो बार हुआ ब्रेस्ट कैंसर

जी हां, अरुणा ईरानी ने हाल ही में लहरें को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ से लेकर इंडस्ट्री के बारे में शॉकिंग खुलासा किया है। अरुणा ईरानी ने बताया है कि उनको एक नहीं बल्कि दो बार ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी दोनों किडनियां भी फेल हो गई थीं। अभिनेत्री ने कहा कि जब उनको पहली बार जब उनको कैंसर के बारे में पता चला था, तो वो शूटिंग कर रही थीं। इस बारे में सुनकर वो बहुत हैरान हो हई थीं, काम के चलते वो कीमोथेरेपी भी नहीं ले पाई थीं। फिर साल 2020 में वो दोबारा कैंसर की चपेट में आई थी, हालांकि इस बार उन्होंने अपना इलाज करवाया। इन सबके अलावा 60 साल की उम्र में उनको पता चला था कि उनको डायबिटीज है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 कंटेस्टेंट जल्द बनेंगे पापा, दोबारा प्रेग्नेंट हैं Arun Mahashetty की पत्नी

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 17, 2025 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola