Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Allahbadia पर गुस्साए श्री अनिरुद्धाचार्य, कह दी ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

Aniruddhacharya On Ranveer Allahbadia : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वो चर्चा में आ गए हैं। इस क्लिप में 'इंडिया गॉट लैटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित बयान पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Aniruddhacharya
Aniruddhacharya

Aniruddhacharya On Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पिछले कुछ समय से ‘इंडिया गॉट लैटेंट’पर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अब उनके इस बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने अपने एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वो चर्चा में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! Netflix पर इस दिन दस्तक देगा CID, जानें कितने बजे होगा स्ट्रीम

---विज्ञापन---

अनिरुद्धाचार्य का वीडियो वायरल

दरअसल, समय रैना के व ने माता-पिता को लेकर कुछ आपत्तिजनक बात बोल दी थी, जिसकी वजह से वो बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यह मामला अब पुलिस से कोर्ट तक जा पहुंचा है और इसी बीच अब अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें वो कथा के दौरान ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ कंट्रोवर्सी का जिक्र कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

अनिरुद्धाचार्य ने रणवीर पर निकाला गुस्सा (Aniruddhacharya On Ranveer Allahbadia)

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अनिरुद्धाचार्य कहते हैं,’एक अल्लाहबादिया करके कोई छोरा है, उसने अपनी मां के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। वो कह रहा था कि माता-पिता, पति-पत्नी उनका जो पर्सनल काम है, उसमें किसी बेटे का क्या हस्तक्षेप हो सकता है। मगर वो कह रहा है कि मैं भी इसमें शामिल होना चाहूंगा, सोचिए आज की पीढ़ी यहां जा रही है, मैं उस नालायक के शब्दों को कह नहीं सकता।’

---विज्ञापन---

बिग बॉस 18 में नजर आ चुके हैं अनिरुद्धाचार्य

बता दें कि साल 2024 में कलर्स के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में अनिरुद्धाचार्य बतौर गेस्ट शामिल हुए थे और उस समय उनकी काफी चर्चा भी हुई थी। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य ने शो को होस्ट सलमान खान से मुलाकात की थी और उनसे काफी सारी बातें भी की थी। उस दौरान उन्होंने बताया था कि उनको मेकर्स ने 2 घंटे के लिए बुलाया था और उन्होंने उसके लिए एक पैसा फीस भी नहीं ली थी, वो बस बिग बॉस को अपना आशीर्वाद देने गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 14 करोड़ में बनी Madam Chief Minister, लेडी CM की दमदार कहानी का Netflix पर उठाएं लुफ्त

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 20, 2025 07:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola