Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

जान्हवी-शनाया की दादी के निधन पर रोती दिखीं अनन्या, निर्मल कपूर को दी अंतिम विदाई

बेस्ट फ्रेंड जान्हवी और शनाया की दादी निर्मल कपूर को अतिंम विदाई देने अनन्या पांडे पहुंची। इस दौरान उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 90 साल की थीं और काफी समय से बीमार चल रही थीं। कपूर परिवार ने एक बयान जारी कर बताया कि उनका निधन शांति से अपने परिवार के बीच हुआ। उनकी अतिंम विदाई आज होनी है जिसके लिए श्मशान घाट की तरफ आधे से ज्यादा बॉलीवुड पहुंचा है। अनन्या पांडे भी अपनी बेस्ट फ्रेंड जान्हवी और शनाया की दादी को अंतिम विदाई देने पहुंची। इस दौरान उन्हें फूट-फूटकर रोते देखा गया।

अंतिम विदाई में उमड़ी बॉलीवुड हस्तियां

निर्मल कपूर के निधन की खबर के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अंतिम श्रद्धांजलि देने बोनी कपूर के घर पहुंचे। इनमें अनुपम खेर, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, जावेद अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल रहे। इस मौके पर सभी सितारे शोक में डूबे नजर आए। अब उनको आखिरी विदाई देने के लिए आधे ज्यादा बॉलीवुड श्मशान घाट पहुंचा है। कपूर परिवार के अनुसार, निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार शनिवार को विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उन्होंने अपने पीछे चार बच्चे, बहुएं, दामाद, 11 पोते-पोतियाँ और चार परपोते-परपोतियां छोड़ें हैं।

---विज्ञापन---

अनन्या पांडे की भावुक विदाई

इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे को शनाया कपूर और जान्हवी कपूर की दादी को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक होते देखा गया। सफेद कपड़ों में नजर आईं अनन्या टिशू से आंसू पोंछती दिखीं। वह अपने चेहरे से गहरे दुख को छिपा नहीं पाईं और कैमरे से बचते हुए चुपचाप घर के अंदर चली गईं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

---विज्ञापन---

 

दोस्ती का मजबूत रिश्ता

अनन्या पांडे के शनाया कपूर और जान्हवी कपूर की बहुत करीबी दोस्त हैं। ऐसे में इस दुखद मौके पर अनन्या काफी इमोशनल नजर आईं। बता दें कि शनाया संजय कपूर की बेटी हैं और जान्हवी बोनी कपूर की बेटी हैं। तीनों अक्सर साथ में वक्त बिताते और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते देखे जाते हैं। तीनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Kasautii Zindagi Kay 2 एक्ट्रेस का हुआ तलाक, टूटी 6 साल की शादी!

भावुक दिखीं जान्हवी और शिखर

जान्हवी कपूर भी इस मौके पर काफी इमोशनल नजर आईं। उन्हें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया घर के बाहर सांत्वना देते दिखाई दिए। वहीं, खुशी कपूर के साथ डेटिंग की खबरों में चल रहे वेदांग रैना भी कपूर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘तू झूम’ फेम आबिदा परवीन का इंस्टाग्राम भारत में ब्लॉक, क्या ‘कोक स्टूडियो’ की बढ़ी मुश्किलें

First published on: May 03, 2025 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो