Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमरीश पुरी भी पिछड़ गए! ये एक्टर बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा विलेन, एक साल में ही कूट दिए 2000 करोड़

Bollywood Biggest Villain: बॉलीवुड के इस स्टार ने गजब का रिकॉर्ड बना दिया है. एक्टर ने अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से एक्टर ने लीजेंडरी एक्टर अमरीश पुरी को भी टक्कर दे डाली. आइए जानते हैं इस सुपरस्टार के बारे में…

---विज्ञापन---

Akshaye Khanna Crossed ₹2000 Cr In A Single Year!
Akshaye Khanna Crossed ₹2000 Cr In A Single Year!

Bollywood Biggest Villain: बॉलीवुड के इस स्टार ने साल 2025 में गजब का रिकॉर्ड बना दिया. एक ऐसा रिकॉर्ड जिसने इंडस्ट्री के हर एक विलेन को पीछे कर दिया है. फिल्मों में हीरो से विलेन बने इस स्टार की परफॉरमेंस इतनी सराही गई आज एक्टर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा विलेन बन गया. कमाई के मामले में एक्टर ने लीजेंडरी विलेन एक्टर अमरीश पुरी को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं.

बॉलीवुड का सबसे बड़ा विलेन

हम बात कर रहे हैं साल 2025 में आई फिल्म ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ में विलेन बनें स्टार एक्टर अक्षय खन्ना की, जो अब बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन बन गए हैं. अक्षय साल 2025 में दो फिल्मों में विलेन बने और दोनों की टोटल कमाई 2000 करोड़ रुपये ऊपर पहुंच गई, जो अब एक रिकॉर्ड बन गया है. ये एक ऐसा करिश्मा है जो इंडस्ट्री के पॉपुलर विलेन्स अमरीश पुरी, प्राइम, प्रेम चोपड़ा या शक्ति कपूर भी नहीं कर पाए. साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए काफी खास रहा. उनकी फिल्म धुरंधर 29 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. इसी के साथ अब अक्षय खन्ना एक ही साल में अपनी फिल्मों से 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाले दूसरे भारतीय एक्टर बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा 2023 में शाहरुख खान ने कर दिखाया था.

---विज्ञापन---

दो फिल्मों से हुई अकूत कमाई

अक्षय खन्ना के इस धांसू रिकॉर्ड की शुरुआत साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा से हुई, जिसे लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया. फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे, जबकि अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाया. ‘छावा’ ने वर्ल्डवाइड 809 करोड़ की धुआंधार कमाई की और दर्शकों की फेवरेट बन गई. फिल्म से अक्षय खन्ना का किरदार खूब पसंद किया. इसके बाद आई आदित्य धर के डायरेक्शन में तैयार हुई स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’, जिसने हर किसी के होश उदा दिए. इस फिल्म में अक्षय खाना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया, जो घर-घर फेमस हो गया. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी शामिल हैं. धुरंधर अब तक वर्ल्डवाइड 1167 करोड़ कमा चुकी है.

First published on: Jan 03, 2026 08:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola