Actor Rajesh Sharma: एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और हाल ही में आई भूत बंगला जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके एक्टर राजेश शर्मा का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. दरअसल हैदराबाद में साउथ सुपरस्टार प्रभास की एक फिल्म की शूटिंग के वक्त उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
एक्टर राजेश शर्मा की हालत गंभीर
एक्टर को फिलहाल कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अब इस मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से अपील की है कि वो इस मामले की तुरंत जांच करने का आदेश दें.
सिने वर्कर्स ने की जांच की मांग
एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ती तबियत को लेकर AICWA ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर चिंता जताई है. X पर ट्वीट कर AICWA ने लिखा- ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ये अपील करता है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से इस मामले पर गंभीर रूप से संज्ञान लेना चाहिए. वो रामोजी फिल्म सिटी में फौजी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना की तुरंत हाई-लेवल जांच के आदेश दें.
Date: 08 July 2026
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) July 8, 2026
PRESS STATEMENT
AICWA Demands High-Level Investigation into the Sudden Illness of Actor Rajesh Sharma During the Shooting of Prabhas’ Upcoming Film Fauji at Ramoji Film City, Hyderabad
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) expresses deep concern… pic.twitter.com/osBW9ro8PM
AICWA ने की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
आगे AICWA ने सवाल ने उठाते हुए कहा कि सीएम के आदेश के बाद हाई लेवल जांच में इस बात का पता जरूर लगना चाहिए कि एक्टर राजेश शर्मा को मेडिकल इमरजेंसी क्यों हुई, क्या काम की जगह पर सुरक्षा, साफ-सफाई और इमरजेंसी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया था और क्या प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस या किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी की तरफ से कोई लापरवाही हुई थी. अगर इस जांच के दौरान कोई कमी या लापरवाही पाई जाती है, तो सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
एक्टर के इलाज का खर्च उठाए जाने की अपील
AICWA ने अपनी पोस्ट के जरिए ये भी कहा- इस घटना के बाद प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस से हमारी मांग है कि वह अभिनेता राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं. साथ ही ये सुनिश्चित करें कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक सबसे अच्छी मेडिकल देखभाल मिले. रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. एक्टर का तेजी से इलाज जारी है.