Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्यों बंद हो रहा CID 2? इस वजह से शो पर लगने जा रहा ताला

CID 2 Going Off Air: रिपोर्ट्स की माने तो टीवी शो CID 2 कम TRP के कारण दिसंबर में ऑफ-एयर हो सकता है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

---विज्ञापन---

CID 2 Going Off Air

CID 2 Going Off Air: टीवी का पॉपुलर क्राइम इंवेस्टिगेशन शो ‘सीआईडी ​​2’ जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. बता दें कि ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि कम टीआरपी मिलने के कारण जल्द ही ये शो बंद किया जा सकता है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या इस शो का तीसरा सीजन आने वाला है.

एयर ऑफ होगा CID 2?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी शो ‘सीआईडी ​​2’ का आखिरी एपिसोड दिसंबर में आएगा, जिसके बाद इस शो पर ताला लगाया जा सकता है. CID टीवी इतिहास में अबतक सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला शो भी, लेकिन इसके दूसरे सीजन को उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई, जितना इसने पहले सीजन से हासिल किया था. लगातार कम टीआरपी की वजह से मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इस खबर से कई फैंस निराश भी हैं.

---विज्ञापन---

आएगा सीआईडी ​​3?

अफवाहें ऐसी भी हैं कि ‘सीआईडी ​​2’ के बंद होने के साथ ही ‘सीआईडी ​​3’ पर काम शुरू हो चुका है और इसे जल्द ही रिलीज किया जा हो सकता है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में दर्शकों के बीच इस शो को लेकर खलबली मच गई है. बता दें क्राइम इन्वेस्टीगेशन शो टीवी इतिहास के सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शोज में से एक है. इसकी स्टारकास्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता आया है. ये शो साल 1998 में शुरू हुआ था. हालांकि, 20 साल चलने के बाद शो को अचानक 2018 में बंद कर दिया गया था.

First published on: Nov 29, 2025 12:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola